फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for solving money problem and increase wealth prosperity in your family

Vastu tips: ये काम करने से हो सकते हैं कंगाल, जानिए घर में धन-समृद्धि लाने के उपाय

Fri, 17 Sep 2021 05:28 PM IST
शशि सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 17 Sep 2021 05:28 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for solving money problem and increase wealth prosperity in your family
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay

धन और स्वास्थ्य दो ऐसी चीजें हैं जो हर किसी के जीवन में बहुत महत्व रखती हैं। जीवन में हर छोटी से छोटी आवश्यकता के लिए धन की आवश्कता होता है। तो वहीं जीवन में धन प्राप्ति के लिए अच्छे स्वास्थ्य होना बहुत भी आवश्यक होता है, लेकिन कई बार जीवन में समस्याएं बढ़ने लगती हैं। अचानक से जीवन में धन संबंधी समस्याएं बढ़ने लगती हैं। घर में कोई न कोई सदस्य बीमार रहने लगता है। इससे व्यक्ति शारीरिक रुप से परेशान होने के अलावा मानसिक रुप से भी परेशान हो जाता है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। समस्याओं को सुलझाने के प्रयास करने के साथ ही कुछ बातों को ध्यान में रखना भी आवश्यक होता है। कई बार हमारी गलत आदतों के कारण ही जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं, इसलिए इन बातों को ध्यान में रखना बहुत ही आवश्यक होता है। जानते हैं किन कामों को करने से आर्थिक पर पड़ता है बुरा प्रभाव और क्या हैं उपाय...

विज्ञापन

vastu tips for solving money problem and increase wealth prosperity in your family
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

बिस्तर पर बैठकर भोजन करना
कई बार हमारी आदत होती है कि हम बिस्तर पर बैठकर ही खाना खा लेते हैं लेकिन वास्तु के अनुसार इस आदत को बहुत ही गलत माना गया है। बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से आपके स्वास्थय पर बुरा प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार माना जाता है कि बिस्तर पर बैठकर भोजन करने से घर की बरकत प्रभावित होने लगती है। इसके साथ ही बिस्तर पर जूठन पड़ी रह जाने से नकारात्मकता बढ़ती है जिससे आपको कर्ज की स्थिति का सामना करना पड़ता है और आर्थिक स्थिति कमजोर होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

vastu tips for solving money problem and increase wealth prosperity in your family
kitchen vastu tips

रात को रसोई में जूठे बर्तन पड़े रहना
रसोई एक ऐसा स्थान होता है, जहां पर पूरे परिवार के लिए खाना बनता है इसलिए यहां पर किसी भी तरह का दोष होने पर पूरे परिवार के स्वास्थ्य और तरक्की पर प्रभाव पड़ता है। वास्तु के अनुसार, रात के समय रसोईघर में कभी भी जूठे बर्तन नहीं छोड़ना चाहिए। रात्रि में जूठे बर्तन पड़े रहने से आर्थिक हानि का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत प्रभाव पड़ता है। प्रतिदिन रसोई के बर्तन रात को साफ करके ही सोना चाहिए और सोने से पहले रसोई की सफाई करने के बाद कपूर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में बरकत बनी रहती है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होती है।

विज्ञापन

vastu tips for solving money problem and increase wealth prosperity in your family
मुख्य द्वार वास्तु - फोटो : iStock

मुख्य द्वार पर गंदगी होना
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार घर में ऊर्जा के प्रवाह का प्रमुख स्थान होता है। कभी भी अपने द्वार पर या उसके आस-पास कूड़ा नहीं रखना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी नाराज होती है और आपके घर में धन संबंधित समस्याएं होने लगती हैं। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना चाहिए कि आपका मुख्य द्वार और देहरी कहीं से भी टूटे-फूटे नहीं होने चाहिए। प्रतिदिन सुबह उठने के बाद अपने मुख्य द्वार पर झाड़ू लगाने के साथ ही पानी डालकर साफ सफाई करनी चाहिए। इसके साथ ही मां लक्ष्मी के पूजन करने के बाद द्वार पर सिंदूर से स्वास्तिक बनाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपके घर में सुख-समृद्धि व तरक्की आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed