फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   vastu tips for career success

Vastu Tips: कुछ ऐसी हो आपकी तरक्की की डेस्क 

Sun, 08 Dec 2019 03:13 PM IST
विनोद शुक्ला अनीता जैन, वास्तुविद
अनीता जैन, वास्तुविद Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 Dec 2019 03:13 PM IST
विज्ञापन
vastu tips for career success
कई बार ऐसा होता है कि आप ख़ुशी-खुशी ऑफिस जाते तो हैं पर वहां पहुंच कर आपका काम करने में मन नहीं लगता। गुस्सा आता है या सीट पर बैठते ही बोरियत होने लगती है यदि ऐसा है, तो आप अपनी डेस्क की सजावट की ओर ध्यान दीजिए। आप यहाँ के वास्तुदोष ठीक करेंगे तो काम में भी मन लगेगा और खुश भी रहेंगे।
विज्ञापन


अपनी डेस्क को सुन्दर और सकारात्मक बनाने के लिए आप यहाँ कोई छोटा पौधा रख सकते हैं। डेस्क के पूर्व या उत्तर में मनी प्लांट,बैम्बू बंच जैसे पौधे रखना सुंदरता के साथ-साथ समृद्धिकारक माने गए हैं।ध्यान रहे सूखे,कांटेदार और बोनसाई पौधे अपनी डेस्क पर कभी नहीं लगाएं,ये निराशा के सूचक माने गए हैं।
विज्ञापन


हरा रंग खुशहाली,समृद्धि,उत्कर्ष और पावनता का प्रतीक है यह सकारात्मक ऊर्जा के स्तर में वृद्धि करता है एवं  मन-मस्तिष्क को सुकून देने वाला माना गया है। हरे-भरे पौधे देखने से तनाव भी कम होता है, ख़ुशी मह्सूस होती है। डेस्क पर उत्तर दिशा की तरफ हरे-भरे जंगल अथवा लहलाती फसलों का चित्र लगाने से एक साथ कई लाभ प्राप्त होते हैं एवं मेहनत का पूरा धन आपको मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार आप अपनी डेस्क पर ताजे फूलों का एक गुलदस्ता रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार फूलों की सजावट मन को आनंद प्रदान करती है व तनाव भी कम करने में मदद करती है। गुलदस्ते में रखे फूल सूखने या मुरझाने लगें,तो इन्हें तुरंत हटा देना चाहिए ऐसे फूल नकारात्मक ऊर्जा का सृजन करते हैं।

आप जहाँ बैठकर काम करते हैं वहां डेस्क के ऊपर की लाईटिंग कैसी है,यह भी आपके काम और मूड को काफी हद तक प्रभावित करती है। अगर लाइट बहुत ज्यादा तेज या कम है,तो आपकी आखों पर बुरा असर होता है।वहीं सही प्रकाश न होना वास्तुदोष भी उत्पन्न करता है और वहां पर नकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है।प्रकाश की कमी तरक्की में बाधक,कायों में विघ्न एवं बहस आदि का कारण भी बन सकती है।

ऑफिस डेस्क पर रोता हुआ बच्चा,कंटीले पौधे,टूटी मूर्ति, डूबता जहाज,आग आदि जैसे नकारात्मक चित्र भी नहीं लगाने चाहिए क्योंकि यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते है। यहाँ पर पेड़-पौधे,भागते घोड़े,उड़ते पक्षी,स्वस्तिक या उगता हुआ सूर्य जैसे मन को प्रफुल्लित करने वाले चित्र लगा सकते हैं। 

शुभ फलों में प्राप्ति के लिए डेस्क पर उत्तर-पूर्व की तरफ अपने इष्टदेव की फोटो अवश्य लगाएं एवं कार्य आरंभ करने से पूर्व इन्हें प्रणाम करना न भूलें ऐसा करने से आपको मानसिक स्पष्टता प्राप्त होती है एवं हमेशा परमात्मा का मार्गदर्शन मिलता रहता है।अगर ऑफिस डेस्क पर सामान हमेशा बिखरा पड़ा रहता है तो यह ठीक नहीं है,ऐसे डेस्क पर बैठकर काम करने में मन नहीं लगता। हमेशा उलझन बनी रहती है और वास्तु दोष भी उत्पन्न होता है।

वास्तुशास्त्र के अनुरूप,डेस्क पर फाइल या कागजों का ढेर लगा रहना कार्य की गुणवत्ता को तो प्रभावित करता ही है,नकारात्मक ऊर्जा में भी वृद्धि होती है। नकारात्मक ऊर्जा के बढ़ने से आप तनाव में रहेंगे और समय से कार्य पूर्ण नहीं होगा इससे बचने के लिए अपने डेस्क को साफ़-सुथरा रखें। 

तन-मन में स्फूर्ति के लिए ऑफिस डेस्क या मेज पर सात्विक रंग जैसे हरा या सफ़ेद रंग का कपड़ा बिछाएं। तामसिक रंग जैसे काला,गहरा नीला या भूरे रंग का प्रयोग यहाँ नहीं करे,ये रंग आलस्य को बढ़ाते हैं। डेस्क पर अगर पैन-पेन्सिल या अन्य सामान फैला हुआ है,तो यह भी गलत है। वास्तु के अनुसार यह कार्यों में रूकावट लाते हैं वहीं इससे डेस्क फैला हुआ और बोझिल भी दिखाई देता है। डेस्क को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए एक छोटा सा खूबसूरत पैन स्टैंड भी रख सकते हैं।

डेस्क पर मौजूद वास्तुदोष दूर करने के लिए वहां एक छोटा फिटकरी का टुकड़ा या पैन स्टैंड के अंदर कपूर रखना भी लाभकारी होता है। जहां बैठकर हम काम करते हैं,वह स्थान पवित्र होता है क्यों कि यह आजीविका कमाने का स्थान होता है इसलिए डेस्क पर कभी भी खाना-पीना नहीं चाहिए। डेस्क पर बैठकर चाय या कॉफी पीना,भोजन करना,मांस-मदिरा का सेवन करना हमारी तरक्की में बाधा बनता है।यह कार्यस्थल पर क्लेश,मानसिक विकार, कॅरियर में रुकावट का कारण भी बनता है ।

आपकी डेस्क पर वास्तुदोष उत्पन्न न हो इसके लिए डेस्क के उत्तर-पूर्व दिशा में क्रिस्टल का पेपरवेट रखें । मेज पर फेंगशुई का क्रिस्टल ग्लोब या लाफिंग बुद्धा रख कर आप नए अवसरों को आमंत्रित कर सकते हैं । क्रिस्टल ग्लोब को आप दिन में दो-तीन बार घुमाएं इससे आपको काम करने के लिए सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी ।



डेस्क पर क्रिस्टल या धातु का छोटा सा कछुआ रखना मन में शांति व तन के पूर्ण स्वास्थ्य के साथ निरंतर सफलता का मार्ग प्रशस्त करता है।अगर आप अपने ऑफिस में यश प्राप्त करना चाहते हैं तो डेस्क की दक्षिण में लाल हाथी लगाएं ।यदि आप अपनी फर्म के नाम को यश प्रदान करना चाहते हैं तो उत्तर दिशा में लाल हाथी का प्रयोग करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed