फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Vaastu ›   Vastu Shastra Tips For Roof Top Keep Things Right For Success And Prosperity

Vastu Shastra Tips: छत से भी आती है सुख-समृद्धि, जानिए क्या कहते हैं वास्तु के नियम

Mon, 03 Jun 2024 01:15 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 03 Jun 2024 01:15 PM IST
सार

यदि आपका एक मंजिल मकान है और आप छत पर भी कुछ निर्माण करवा रहे हैं तो ध्यान रहे निर्माण दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में करवाना लाभदायक सिद्ध होगा।

विज्ञापन
Vastu Shastra Tips For Roof Top Keep Things Right For Success And Prosperity
Vastu Tips For Home: दक्षिण पश्चिम यानी नैऋत्य कोण अन्य दिशा से ऊंचा और भारी होना शुभ फलदायी होता है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वास्तु नियमों के अनुसार पंचतत्वों का संतुलन करके बनाया गया मकान आपकी सुख-समृद्धि और सौभाग्य का कारण बनता है। लेकिन जब इन नियमों की अनदेखी करते हैं तो आपको उस मकान या स्थान से जुड़े वास्तु दोष का दुष्प्रभाव झेलना पड़ता है। यदि बात करें घर के छत की तो अक्सर लोग इस जगह की अनदेखी करते हैं, वहां पर तमाम तरह की काम में नहीं आने वाली चीजें लाकर रख देते हैं जिसके कारण वास्तुदोष उत्पन्न हो जाता है और वहां रहने वाले लोगों की परेशानियों का कारण बनता है। आइए जानते हैं कि छत के लिए आप किन बातों का ध्यान रखें।

विज्ञापन
  • घर की छत पर किसी भी प्रकार की गंदगी न रखें। यहां किसी भी प्रकार के बांस या लोहे का जंग लगा हुआ सामान या टूटी कुर्सियां इत्यादि फालतू सामान कभी न रखें। जिन लोगों के घरों की छत पर अनुपयोगी सामान रखा होता है, वहां नकारात्मक शक्तियां अधिक सक्रिय रहती हैं, उस घर में रहने वाले लोगों के विचार नकारात्मक होते हैं और परिवार में भी मनमुटाव की स्थितियां बन सकती हैं।
  • विज्ञापन

 

  • यदि आपका एक मंजिल मकान है और आप छत पर भी कुछ निर्माण करवा रहे हैं तो ध्यान रहे निर्माण दक्षिण या दक्षिण-पश्चिम में करवाना लाभदायक सिद्ध होगा। छत के लिए खुली जगह हमेशा उत्तर-पूर्व, उत्तर या पूर्व की ओर छोड़नी चाहिए। छत दक्षिण और पश्चिम में नहीं होनी चाहिए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन

 

  • वास्तु विज्ञान के अनुसार दक्षिण पश्चिम यानी नैऋत्य कोण अन्य दिशा से ऊंचा और भारी होना शुभ फलदायी होता है। छत पर पानी का टैंक इस दिशा में लगाने से अन्य भागों की अपेक्षा यह भाग ऊंचा और भारी हो जाता है। घर की समृद्धि के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में पानी का टैंक लगाना चाहिए। इस दिशा में टंकी रखते समय यह भी ध्यान रखें कि इस दिशा की दीवार टैंक से कुछ ऊंची अवश्य हो इससे आमदनी बढ़ती है और परिवार में आपसी संबंध मजबूत होते हैं।
  • अधिकतर जगहों पर सपाट छतों वाले मकान होते हैं, छत पर पानी के लिए ढलान वास्तु अनुसार रखना चाहिए। हमेशा पानी का ढलान दक्षिण-पश्चिम से उत्तर-पूर्व की तरफ होना चाहिए, इसके विपरीत होने से उत्पन्न वास्तु दोष से परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

Shani Jayanti 2024: शनि की टेढ़ी नजर में हैं ये पांच राशियां, शनि जयंती पर इस उपाय से मिलेगा मुक्ति

Vastu Tips: इन गलितयों के कारण हमेशा पति-पत्नी में बना रहता है कलेश, घर में भी नहीं होती बरकत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed