फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022

Happy New Year 2022: नए साल पर आर्थिक उन्नति के लिए घर लेकर आएं ये चीजें, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

Tue, 28 Dec 2021 10:12 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमरउजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 10:12 AM IST
सार

साल 2021 अपनी समाप्ति की ओर है और नया साल 2022 आने में बस कुछ ही समय बाकी है। हमेशा की तरह इस साल भी नए साल का उत्साह खास है क्योंकि इस बार भी सभी के मन में बस ये कामना है कि यह साल बिना किसी बड़ी महामारी के गुजर जाए। यदि साल 2022 में आप आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो आपको माता लक्ष्मी से जुड़े ये खास उपाय करने  चाहिए। आइए जानते हैं आप किन उपायों के माध्यम से आर्थिक उन्नति पा सकते हैं। 

विज्ञापन
to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022
आर्थिक उन्नति के उपाय - फोटो : self

विस्तार

साल 2021 अपनी समाप्ति की ओर है और नया साल 2022 आने में बस कुछ ही समय बाकी है। हमेशा की तरह इस साल भी नए साल का उत्साह खास है क्योंकि इस बार भी सभी के मन में बस ये कामना है कि यह साल बिना किसी बड़ी महामारी के गुजर जाए और सभी के जीवन में खुशहाली और शांति लाए। हर व्यक्ति की इच्छा है कि नया साल सबके लिए खुशियां लाए। सब चाहते हैं कि नया साल सबके लिए आर्थिक उन्नति लेकर आए और किसी को भी आर्थिक समस्या से न गुजरना पड़े। यदि साल 2022 में आप आर्थिक उन्नति चाहते हैं तो आपको माता लक्ष्मी से जुड़े ये खास उपाय करने  चाहिए। आइए जानते हैं आप किन उपायों के माध्यम से आर्थिक उन्नति पा सकते हैं। 

विज्ञापन

to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022
आर्थिक उन्नति के उपाय - फोटो : istock

भोजपत्र पर लिखें श्री 
माता लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए आप एक भोजपत्र पर लाल चंदन से श्री लिखें। अगर संभव हो श्री लिखते समय मोरपंख का प्रयोग करें। इसके बाद आप यह भोजपत्र अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022
केसर - फोटो : social media

कौड़ी का उपाय भी होगा कारगर 
नए साल आते ही जो भी पहला शुक्रवार पड़े उस दिन साफ और एक नए पीले कपड़े में 5 कौड़ी, थोड़ी-सी केसर और एक चांदी के सिक्के को बांधकर तिजोरी में रख दें। इससे आपको शीघ्र ही धन प्राप्ति होगी । 

विज्ञापन

to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022
ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : प

ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र
लक्ष्मी प्राप्ति के लिए आप ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र के विधिवत पूजन के बाद उसे अभिमंत्रित करके  तिजोरी में रख दें। ऐश्वर्य वृद्धि यंत्र स्थापित करने का ये उपाय आपकी तिजोरी को कभी भी खाली नहीं होने देगा और साथ ही घर में बरकत आएगी। 

to get the blessings of maa lakshmi bring these things home on this new year 2022
सुपारी

सुपारी 
घर में पूजा के दौरान सबूत सुपारी को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। जैसा कि आप जानते हैं पूजा की सुपारी को गौरी-गणेश का रूप माना जाता है। यदि आप पूजा की सुपारी को घर की तिजोरी में रखते हैं तो वहां माता लक्ष्मी का वास जरूर होता है। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से घर में माता लक्ष्मी स्थाई रूप से निवास करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed