फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   To get prosperity and money offer these five prashad to Maa Lakshmi

मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए लगाएं इन पांच चीजों का भोग, घर में आएगी सुख-समृद्धि

Tue, 08 Dec 2020 10:48 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 08 Dec 2020 10:48 AM IST
विज्ञापन
To get prosperity and money offer these five prashad to Maa Lakshmi
Goddess Laxmi - फोटो : Social Media

शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित किया जाता है। शुक्रवार को प्रातः और संध्या के समय मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। माना जाता है कि शुक्रवार के दिन विधिवत रूप से निष्ठा के साथ पूजन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों पर धन वर्षा करती हैं।  मां लक्ष्मी की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और वैभव बना रहता है। इसलिए मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग भिन्न प्रकार से प्रयत्न करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी चीजों का भोग लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा पाई जा सकती है। 

विज्ञापन

 

मां लक्ष्मी को अर्पित करें ये 5 प्रसाद
नारियल

नारियल का प्रयोग पूजा पाठ में अवश्य किया जाता है। नारियल को श्रीफल कहते हैं। श्री का अर्थ होता है लक्ष्मी। नारियल मां लक्ष्मी को प्रिय है। इसलिए उन्हें कच्चा नारियल, पानी से भरा हुआ साबुत नारियल या फिर नारियल के लड्डू का भोग लगाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ज्यादातर सर्दियों में आने वाला सिंघाड़ा बहुत शुद्ध माना जाता है क्योंकि पानी में रहने के कारण इसकी ऊपरी सतह सख्त हो जाती है, जिसके कारण कोई जीव-जन्तु इस झूठा नहीं कर पाते हैं। यह मां लक्ष्मी के प्रिय फलों में से एक है। 

विज्ञापन

पान भी  माता लक्ष्मी का पसंदीदा माना जाता है। इसलिए पूजा के बाद धन की देवी लक्ष्मी माता को पान का भोग जरूर लगाना चाहिए। इससे लक्ष्मी जी प्रसन्न होती हैं और आपके घर में धन की आवक बनती है। 

मां लक्ष्मी कमल के आसन पर विराजमान होती हैं। उन्हें कमलगट्टा से निकलने वाला फल यानी कि मखाना बहुत प्रिय है।  इसका कारण यह माना जाता है कि कमलगट्टा कील ऊपरी सतह बहुत कठोर होती है, इसलिए शुद्ध और पवित्र होता है। लक्ष्मी जी को मखाना चढ़ाने से वे प्रसन्न होती हैं। आपके घर में सुख-समृद्धि आती है।

मां लक्ष्मी को बताशे भी प्रिय हैं। इसके पीछे कारण यह माना जाता है कि बताशे का संबंध चंद्रमा से होता है और चंद्रमा को देवी लक्ष्मी का भाई माना गया है। इसलिए उन्हें बताशे पसंद हैं। आप मां लक्ष्मी को बताशे भी अर्पित कर सकते हैं। 

To get prosperity and money offer these five prashad to Maa Lakshmi
झटपट बनाएं लजीज सेवई खीर

मां लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई का भोग लगाना चाहिए। इसके लिए आप अपने घर  पर खीर भी बना सकते हैं। खीर में थोड़ा सा केसर भी डालना चाहिए। माना जाता है कि इससे मां लक्ष्मी बहुत जल्दी प्रसन्न होती हैं। मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने के बाद प्रसाद के रूप में परिवार के सभी सदस्यों को वितरित करना चाहिए। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed