फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   daily tarot reading for 28 June 2018

टैरो राशिफल 28 जून: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Wed, 27 Jun 2018 04:33 PM IST
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर Updated Wed, 27 Jun 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
daily tarot reading for 28 June 2018
मेष
विज्ञापन

नए दिन की उत्कृष्ट शुरुआत होगी। आपको अधिकार और शक्ति मिलेगी। महिलाओं के लिए अच्छा दिन। आपके लिए संतुष्टि, शांति और प्रेम से भरा दिन। आपके कार्ड में उत्सव नजर आ रहा है।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3
वृषभ
परिवर्तन को स्वीकार करें और जीवन में आगे बढ़ें। जीवन में कुछ महान हासिल करने के लिए आपको आराम क्षेत्र से बाहर निकलने की आवश्यकता है। खर्च करने में सावधानी बरतें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा दिन। भौतिक समस्याओं से छुटकारे का आरंभ हो चुका है।
विज्ञापन

लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2
मिथुन
जीवन में स्वचालित ढंग से संतुलन आएगा। अपनी योजनाओं को अमल में लाने पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी महत्वाकांक्षी योजना को शुरू करने के लिए शुभ समय है। उपेक्षा की भावना से बाहर निकलने की जरूरत है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4
कर्क
आज खुशी, शांति, प्रेम, संतुष्टि और सफलता के इंद्रधनुष का आनंद लेने का दिन है। परिवार के साथ यादगार समय बिताएंगे। सेहत अच्छी रहेगी। आप पर दैवीय कृपा बनी हुई है।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
सिंह
स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। अचानक यात्रा के योग हैं। जीवन में कुछ आकस्मिक घटनाएं हो सकती हैं। जीवन जिस रूप में आपके सामने आए, उसे स्वीकार करें। जिम्मेदारियों से पल्ला न झाड़ें। समाधान तलाशें। आपके लिए सेंधा नमक मिले पानी से स्नान करने की सलाह है।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1
कन्या
अपने अंतर्ज्ञान का पालन करें। दिन में कम से कम दो मिनट ध्यान जरूर करें। स्वयं से बात करें। अंतर्मन की आवाज सुनें। आपको शांति का पथ अवश्य प्राप्त होगा। भावनात्मक रूप से स्थिरता रहेगी। वित्तीय रूप में अच्छा दिन। सेहत का ध्यान रखें।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
तुला
तनातनी से बाहर आने का दिन है। अपने अधिकारों के लिए आवाज बुलंद करें। अथक श्रम के साथ संघर्ष पथ को पार करने पर ही सफलता के शीर्ष पर पहुंचा जा सकता है। यह जीवन का कर्मिक चरण है। आपके कार्ड में नए घर की खरीदारी या फिर नवीनीकरण का योग नजर आ रहा है। वित्तीय समर्थन मिलता रहेगा। सेहत ठीक रहेगी।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10
वृश्चिक
आज आपके इर्दगिर्द प्रेमपूर्ण माहौल रहेगा। जीवन में रोमांस की कोंपलें खिल रही हैं। आपको आपकी मंजिल पता है, लेकिन सही रास्ते की तलाश है। जल्दबाजी न करें। सावधानी से चयन करें। हड़बड़ी मचाने की कोई जरूरत नहीं है, शांतचित्त होकर चयन करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
धनु
चमकने वाली हर चीज सोना नहीं होती है। व्यावहारिक बनें। अपने भ्रम की खोल से बाहर निकलकर खुली आंखों से वास्तविकता का साक्षात्कार करें। भ्रम से छुटकारा पाने के लिए आपको चांदी के गिलास में पानी पीने की सलाह है।
लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
मकर
कार्ड पर न्याय नजर आ रहा है। कानूनी मामले सुलझ जाएंगे। विश्वासघातियों से सावधान रहें। आंख मूंदकर किसी पर भरोसा न करें। चिंता त्याग दें और जीवन के प्रत्येक सुखद क्षण का जश्न मनाएं।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
कुंभ
एक सुनहरा दिन आपके पथ में है। हर क्षेत्र में वित्त का प्रवाह सुचारू बना रहेगा। भावनात्मक स्थिरता रहेगी। अपना संदेह त्याग कर आगे बढ़ें। कर्म-चक्र के नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए थोड़ा-सा दान-कर्म उपयोगी सिद्ध होगा।

लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19
मीन
आज जमाने को कदमों तले नापने का दिन है। आपके कार्ड पर विजय मौजूद है। विवाह के लिए बेहतर समय है। वित्तीय स्थिरता रहेगी। आप आत्मविश्वासी व्यक्ति हैं। आपके पास अद्भुत क्षमता और शक्ति है। पीठ दर्द को अनदेखा न करें।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed