फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Tarot ›   daily tarot reading for 27 June 2018

टैरो राशिफल 27 जून: टैरो कार्ड से जानिए कैसा रहेगा आपका दिन और लकी नंबर

Tue, 26 Jun 2018 05:44 PM IST
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर
डॉ. जस्मी दोशी, टैरोकार्ड रीडर Updated Tue, 26 Jun 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
daily tarot reading for 27 June 2018
मेष
विज्ञापन

आज स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अचानक उत्पन्न परिस्थितियों के चलते मनोबल में कुछ कमी महसूस होगी, लेकिन यह सिर्फ कर्मिक चरण भर है। अपने प्रियजनों से संवाद करने में किसी तरह का संकोच न करें।
लकी टैरो कार्ड : लवर्स
लकी नंबर : 6
वृषभ
आप खुद को मुकाबले की स्थिति में फंसा पाएंगे। इससे बाहर निकलने का मार्ग पाने के लिए धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन-मनन करें। खुद पर यकीन बनाए रखें।
लकी टैरो कार्ड : स्ट्रेंथ
लकी नंबर : 8
मिथुन
आज यात्रा के योग हैं। आज घर या कार्यालय को स्थानांतरित कर सकते हैं। अपने लोगों के साथ संघर्ष पीड़ादायी होता है, लेकिन कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत में संदेश दिया है कि अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ता है।
विज्ञापन

लकी टैरो कार्ड : वर्ल्ड
लकी नंबर : 21
कर्क
जीवन में आपको जो कुछ भी प्राप्त हुआ है उसके लिए आभारी रहें, जो कुछ आपके पास नहीं है उसके लिए नाहक अफसोस न करें। नई भागीदारी के लिए शुभ समय है। आज का दिन खुशियों
विज्ञापन
विज्ञापन

से भरा है, खासकर महिलाओं के लिए। नारीत्व का सम्मान करें।
लकी टैरो कार्ड : एंप्रेस
लकी नंबर : 3
सिंह
संघर्ष और विषम परिस्थितियों के चलते आप भावनात्मक रूप से कुछ हताश महसूस कर रहे हैं। अपनी मनोदशा को खुशगवार बनाने के लिए परिवार के बीच कुछ समय बिताएं। विद्यार्थियों के
लिए शुभ दिन है।
लकी टैरो कार्ड : हाई प्रीस्टिस
लकी नंबर : 2
कन्या
घर के नवीनीकरण के लिए दिन शुभ है। कानूनी मामलों से जल्द छुटकारा मिलेगा। विदेश यात्रा के योग हैं। परिवर्तन स्थायी प्रक्रिया है। व्यवसाय में बदलाव या विविधीकरण के आसार हैं।
लकी टैरो कार्ड : जस्टिस
लकी नंबर : 11
तुला
अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। किसी भी स्थिति से निपटने की आप में अकूत क्षमता है। चुनौतियों का डटकर मुकाबला करें। अपने भ्रम को दूर करने के लिए मोती धारण करें।
लकी टैरो कार्ड : मैजिशियन
लकी नंबर : 1
वृश्चिक
स्थितियों के बीच संतुलन साधने में आपको महारत हासिल है। आपके कार्ड में विजय विराजमान है। विवाह के लिए स्थितियां शुभ हैं। ऊहापोह की स्थिति से बाहर निकलने की जरूरत है।
लकी टैरो कार्ड : स्टार
लकी नंबर : 17
धनु
आज का दिन उत्कृष्ट है। सभी दिशाओं से खुशियां बरसेंगी यानी स्वास्थ्य, संपत्ति और मानसिक स्वास्थ्य आपके लिए प्रतीक्षारत है। जीवन का पूरी तरह से आनंद लें।
लकी टैरो कार्ड : सन
लकी नंबर : 19
मकर
काम के दबाव और वर्चस्व के टकराव के चलते आप निराश और तनावग्रस्त हैं। अपनी आंतरिक शांति में व्यवधान पैदा करनेवाली चीजों को नजरअंदाज करना सीखें।
लकी टैरो कार्ड : एंपरर
लकी नंबर : 4
कुंभ
शारीरिक रूप से अस्वस्थ महसूस कर रहे लोगों के जीवन में सुधार शुरू हो गया है। अंधकार के लंबे चरण के बाद अब सुनहरा दिन आपकी प्रतीक्षा कर रहा है। अपनी जिम्मेदारियों से मुंह न

मोड़ें, उनके प्रति अपने कर्तव्य का निर्वाह करें।
लकी टैरो कार्ड : हीयरोफैंट
लकी नंबर : 5
मीन
एक नई शुरुआत दस्तक दे रही है। नए सिरे से नई ताजगी के साथ शुरुआत करें। औचक यात्रा के योग हैं। अपने भ्रम को दूर करें। वर्तमान में जीना सीखें। सेंधा नमक मिश्रित जल से स्नान
कर अपनी आभा को और तेजस्वी बनाएं।
लकी टैरो कार्ड : व्हील ऑफ फॉर्च्यून
लकी नंबर : 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily rashifal, tarot readings, horoscope matching, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed