फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   shani sade sati and upay

इन तीन राशियों पर सवार हैं शनि, इन उपायों से ऐसे करें असर को कम

Tue, 11 Feb 2020 02:03 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 11 Feb 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
shani sade sati and upay
shani dev
    विज्ञापन
  • शनि का नाम आते ही लोगों को डर लगने लगता है। किसी भी व्यक्ति क ऊपर शनि की दशा, महादशा, साढ़ेसाती और ढैय्या सवार होने पर तमाम तरह की परेशानियां और बीमारियां आने लगती है। ज्योतिष के अनुसार शनि हर ढाई साल के बाद राशि बदलते हैं। शनि के राशि बदलते ही कई राशियों के जातकों की परेशानियां बढ़ जाती है। 24 जनवरी 2020 को शनि का राशि परिवर्तन हुआ है। शनि 30 सालों के बाद स्वयं की राशि मकर में प्रवेश किया है। शनि के मकर राशि में प्रवेश करते ही कुंभ, मकर और धनु राशि पर साढ़ेसाती सवार हो गई।
  • शनि के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए राशि अनुसार दान-पुण्य करते रहना चाहिए। हर शनिवार ऊँ शं शनैश्चराय नम: मंत्र का जाप सभी राशियों के लोगों को करना चाहिए। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कुछ ऐसे शुभ काम जो हर शनिवार करने से शनि का अशुभ असर कम होता है और शनिदेव का आशीर्वाद मिलता है।
  • विज्ञापन


मेष राशि- इस राशि के लोगों को शनि के शुभ प्रभाव के लिए गरीब व्यक्ति को तेल और नमक का दान करना चाहिए।

वृष राशि- शनिवार को गुड़ और चने का दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी।

मिथुन राशि- आपके लिए अन्न का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि- कर्क राशि वाले जातकों के लिए कुत्ते को रोटी खिलाना सकारात्मक रहेगा।

सिंह राशि- इस राशि के लोग पक्षियों के लिए घर के बाहर दाना-पानी रखें।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोग उड़द का दान करें।

तुला राशि- आपको शनि मंदिर में तेल का दान करना चाहिए।

वृश्चिक राशि- पक्षियों के लिए अनाज और पानी रखें।

धनु राशि- आपको वृद्धजनों की सेवा करनी चाहिए।

मकर राशि- मकर राशि के जातकों को शनि का प्रभाव कम करने के लिए पीपल के पेड़ के नीचे दीया जलाए।

कुंभ राशि- इस राशि के लोग मंदिर में तेल का दान करें।

मीन राशि- गरीबों का वस्त्र का वितरण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed