Dusshera 2024: दशहरा पर शनिदेव को इस विधि से करें प्रसन्न, पूरे साल मिलेगा सफलता का वरदान
इस वर्ष दशहरा 12 अक्तूबर 2024 शनिवार को मनाया जाएगा। इसलिए यह दशहरा का दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए भी विशेष है। विजयादशमी के लिए किए गए उपाय आपको जीवन की सभी चिंताओं और समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Shani Dev Ko Prasann Karne Ke Upay: हिन्दू धर्म में दशहरा या विजयादशमी का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। दशहरा हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन भगवान राम ने लंकापतिरावण का वध किया था और लंका पर विजय प्राप्त की थी। इसलिए दशहरा के पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है और इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का वध भी किया था। इस वर्ष दशहरा 12 अक्तूबर 2024 शनिवार को मनाया जाएगा। इसलिए यह दशहरा का दिन शनिदेव की कृपा पाने के लिए भी विशेष है। विजयादशमी के लिए किए गए उपाय आपको जीवन की सभी चिंताओं और समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं। आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।
दशहरे पर इन उपायों से करें शनि देव को प्रसन्न
- दशहरे के दिन घर के उत्तर-पूर्वी हिस्से में शमी का पौधा लगाएं। इससे शनि दोष, शनि महादशा, साढ़ेसाती, ढैय्या आदि समस्याओं से राहत मिलेगी। घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होगी और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। पारिवारिक सदस्यों को कार्य में सफलता मिलेगी। धन का प्रवाह बढ़ेगा।
- दशहरे के दिन सरसों के तेल में तिल मिलाकर दीपक जलाएं। इससे शनि देव के अशुभ प्रभाव से राहत मिलती है।
- अगर आप अपने घर में राम दरबार बनाना चाहते हैं तो दशहरा सबसे अच्छा दिन है। विधि-विधान से राम दरबार की स्थापना करें। साथ ही अगर आप इस दशहरे के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करते हैं तो आपको भगवान राम और उनके भक्त हनुमान की विशेष कृपा प्राप्त होगी।
- यदि घर में कोई नकारात्मक या बुरी नजर है तो दशहरे के दिन एक उपाय करें। ऐसा करने के लिए दशहरे के दिन सुबह या शाम 7 लौंग, कपूर और 5 तेजपत्ते जलाएं और उसका धुआं पूरे घर में करें।
दशहरा 2024 तारीख
आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आरंभ : 12 अक्तूबर, शनिवार, प्रातः 10: 58 मिनट से
आश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त: 13 अक्तूबर, रविवार, प्रातः 09: 08 मिनट तक
दशमी तिथि में रावण दहन के मुहूर्त के आधार पर देखा जाए तो इस साल दशहरा का त्योहार 12 अक्तूबर शनिवार को मनाया जाएग।
2 शुभ योग में मनेगा दशहरा 2024
12 अक्तूबर को दशहरा के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। रवि योग दशहरा को पूरे दिन रहेगा, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग प्रातः 06:20 मिनट से प्रारंभ होगा और रात्रि 09:08 मिनट तक रहेगा।
शस्त्र पूजा का शुभ समय
दशहरा पर हर साल विजय मुहूर्त में शस्त्र पूजा करते हैं। इस बार दशहरा पर शस्त्र पूजा करने का शुभ मुहूर्त 12 अक्तूबर, दोपहर 02:03 मिनट से लेकर दोपहर 02: 49 मिनट तक है।
रावण दहन मुहूर्त
दशहरा के दिन रावण दहन का मुहूर्त सूर्यास्त के बाद यानी सायं 05: 54 मिनट के बाद से होगा जो ढाई घंटे तक रहेगा। रावण दहन का मुहूर्त सूर्यास्त से लेकर ढाई घंटे तक रहता है, रावण दहन प्रदोष काल में ही करते हैं।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।