फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   surya gochar in mesh rashi made chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky

सूर्य के मेष राशि में गोचर से शनि होंगे अधिक प्रभावशाली, इन राशियों को होगा फायदा

Thu, 03 Apr 2025 04:34 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 03 Apr 2025 04:34 PM IST
सार

सूर्य का गोचर मीन राशि से मेष राशि में होगा तब चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। पंचग्रही योग में सूर्य-शनि की युति होने कुछ राशि वालों को परेशानियां आ रही थी।

विज्ञापन
surya gochar in mesh rashi made chaturgrahi yog these zodiac sign will be lucky
मकर राशि वाले अब शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुके हैं। - फोटो : adobe stock

विस्तार

शनि के 29 मार्च को ढाई साल बाद कुंभ से मीन राशि में प्रवेश करते ही कई तरह के योगों का निर्माण हुआ है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रह एक निश्चित अंतराल पर राशि परिवर्तन करते रहते हैं। जिनका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर किसी न किसी तरह से जरूर पड़ता है। अप्रैल का महीने में मीन राशि में कई ग्रहों का योग बनने को देखना पड़ रहा है। आपको बता दें कि शनि के गोचर करने के बाद मीन राशि में सूर्य, बुध, राहु, शुक्र और अस्त शनि जैसे ग्रह मौजूद है, जिससे पंचग्रही योगों का निर्माण हुआ है, लेकिन अब जब सूर्य का गोचर मीन राशि से मेष राशि में होगा तब चतुर्ग्रही योग का निर्माण हो रहा है। पंचग्रही योग में सूर्य-शनि की युति होने कुछ राशि वालों को परेशानियां आ रही थी, लेकिन जब सूर्य मीन राशि को छोड़ देंगे तक कुछ राशि वालों की किस्मत में बदलाव देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं मीन राशि में चतुर्ग्रही योग से किन-किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 

विज्ञापन


मकर राशि
मकर राशि वाले अब शनि की साढ़ेसाती से मुक्त हो चुके हैं। जिसके कारण अब इस राशि के जातकों की कुंडली के तीसरे भाव में चतुर्ग्रही योग का निर्माण हुआ है। लाभ के अच्छे मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। लंबे समय से जो काम रुके हुए थे वे अब  पूरे होंगे। वेतन-वृद्दि मके योग हैं। 
विज्ञापन


Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए किस राशि पर होगा सबसे ज्यादा प्रभाव
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ राशि 
यह चतुर्ग्रही योग आपके दूसरे भाव यानी धन के भाव में बना हुआ है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। कई माध्यमों से आप बेतहाशा लाभ कमाने में कामयाब होंगे। भाग्य का अच्छा साथ आपको मिलेगा। जो काम लंबे समय से अटका हुए थे वे अब पूरे होंगे। परिवार के संग अच्छा समय बीतेगा। नई योजनाएं कारगर साबित होंगी। अधूरा काम जल्द पूरा होगा। आपको अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। 

मीन राशि 
आपकी राशि में ये चतुर्ग्रही योग चौथे भाव में बनने वाला है। ऐसे में आपको अचानक लाभ के भरपूर मौके मिलेंगे। बिजनेस में अच्छी डील आपको हासिल हो सकती है। भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। आपके कामों की तारीफ होगी। जीवन में छोटी-मोटी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा। आपका रूझान अध्यात्म की तरफ झुकेगा। 

Mangal Gochar 2025: मंगल का कर्क राशि में गोचर, जानिए आपकी राशि पर कैसा होगा असर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed