Surya Grah Ka Nakshatra Parivartan: सूर्य देव ने किया पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत
19 जुलाई को सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। इस दिन सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते उन राशियों के बारे में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Surya Nakshatra Parivartan 2024: 19 जुलाई को सूर्यदेव नक्षत्र परिवर्तन कर चुके हैं। इस दिन सूर्य देव पुष्य नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष स्थान है। सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। सूर्य देव की स्थिति शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्य जाग जाता है। वहीं कुछ लोगों को गोचर से सावधान रहने की जरूरत है। सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से कुछ राशियों की किस्मत चमकेगी। आइए जानते हैं कि सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से कौन सी राशियां भाग्यशाली रहेंगी।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। कार्यक्षेत्र में आपके द्वारा किए गए कार्य की सराहना प्राप्त होगी। प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन की बात करें तो जीवन सुखमय रहेगा। रिश्तों में प्रगाढ़ता बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करें। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होने की संभावना है।
वृषभ राशि
आर्थिक मामलों के लिए वृषभ राशि का दिन शुभ है। लेन- देन के लिए समय अनुकूल रहेगा। यदि आपने कहीं निवेश किया है तो आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। यह समय मिथुन राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। नौकरी और व्यापार के लिए समय काफी शुभ रहेगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के साथ संबंध मधुर होने की संभावना है। इस दौरान प्रमोशन के भी योग बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सब आपके काम की सराहना करेंगे।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को मेहनत का शुभ फल प्राप्त होगा। इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय शुभ है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। पारिवारिक जीवन भी सुखमय रहेगा।