फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 4-10 September weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके साथ अपनी सेहत औ संबंधों को लेकर भी खूब सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 4-10 September weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक 

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह जीवन के किसी भी क्षेत्र में शार्टकट लेने से बचना चाहिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इसके साथ अपनी सेहत औ संबंधों को लेकर भी खूब सावधान रहना होगा। इस सप्ताह जहां आपको किसी मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं वहीं आप पर कामकाज और आवश्यकता से अधिक यात्रा करने पर शारीरिक एवं मानसिक थकान बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य में अपने करियर-कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला अपनी बुद्धि-विवेक से ही लें और किसी दूसरे के बहकावे आदि में न आएं। इस दौरान अचानक से लंबी दूसरी की यात्रा हो सकती है। यात्रा के दौरान अपने खान-पान और सामान दोनों का खूब ख्याल रखें। इस सप्ताह वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं अन्यथा आपको नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस सप्ताह आर्थिक मामलों में योजनावद्ध तरीके से आगे बढ़ें अन्यथा आपको बाद में धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। ऐसे में किसी भी बड़े खर्च को करने से पहले अपनी परिस्थितियों को ध्यान अवश्य कर लें। वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह प्रेम संबंध में कुछेक अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह लव पार्टनर से मेल-मिलाप में मुश्किलें आ सकती हैं, जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। जीवनसाथी की सेहत आपकी चिंता का विषय बन सकती है। 

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और प्रतिदिन पूजा में बजरंग बाण करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed