फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik vrishchik Rashifal 30 Oct- 05 Nov weekly scorpio Horoscope in Hindi

Scorpio Weekly Horoscope (30 Oct- 05 Nov): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 30 Oct 2023 10:20 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 30 Oct 2023 10:20 AM IST
सार

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ा समान खरीदने या फिर घर की मरम्मत आदि के लिए जेब से ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते उनका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।

विज्ञापन
Saptahik vrishchik Rashifal 30 Oct- 05 Nov weekly scorpio Horoscope in Hindi
Scorpio Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृश्चिक

विज्ञापन

वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ा समान खरीदने या फिर घर की मरम्मत आदि के लिए जेब से ज्यादा धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके चलते उनका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। सप्ताह की शुरुआत में नौकरीपेशा लोगों का अपने सीनियर या जूनियर के साथ वाद-विवाद हो सकता है। इससे बचने के लिए आप लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल न दें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को काम-धंधे में थोड़ा उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है।


यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं तो अपने भागीदार के साथ किसी भी प्रकार के विवाद से बचने के लिए धन संबंधी सभी मसलों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ें। यदि आप किसी संस्था में उच्च पद या फिर नौकरी में बदलाव की चाह रखते हैं तो आपको इसके लिए अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। नौकरीपेशा महिलाओं को इस दौरान कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कठिन परिश्रम से ही मनचाहा परिणाम प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर के किसी बुजुर्ग की खराब सेहत आपकी चिंता का विषय बनेगी। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। लव पार्टनर के साथ रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। दांपत्य जीवन भी सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना तथा हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed