{"_id":"664195a19d5ddd1678054132","slug":"saptahik-vrishchik-rashifal-13-may-to-19-may-2024-weekly-scorpio-horoscope-in-hindi-2024-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Scorpio Weekly Horoscope (13 May To 19 May 2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Scorpio Weekly Horoscope (13 May To 19 May 2024): जानें कैसा रहेगा वृश्चिक राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
सार
Scorpio Weekly Horoscope: सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको घर के किसी सदस्य की बीमारी अथवा घर की मरम्मत आदि पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह चोरी और चोट की आशंका बनी रह सकती है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वृश्चिक
विज्ञापन
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आपके सिर पर कुछ बड़े खर्च आ सकते हैं। इस दौरान आपको घर के किसी सदस्य की बीमारी अथवा घर की मरम्मत आदि पर अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। इस सप्ताह चोरी और चोट की आशंका बनी रह सकती है। ऐसे में अपनी चीजों का खूब ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। व्यवसाय से जुड़े लोगों को जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो उसे दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल न करें अन्यथा आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
कामकाजी महिलाओं को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र और अपने घर-परिवार के बीच तालमेल बिठाने में दिक्कतें आ सकती हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में परिवार के किसी सदस्य को लेकर आपका मन चिंतित रहेगा। इस दौरान पारिवारिक सुख मध्यम बना रहेगा और आपको स्वजनों से मनमुताबिक सहयोग और समर्थन नहीं मिल पाएगा। यदि प्रेम-प्रसंग में गलतफहमियां पैदा हो गई हैं तो उसे सलीके से संवाद के जरिए दूर करें। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए जीवनसाथी से जुड़े मामलों को गंभीरता से लें और अपने पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में गुड़ और चना का भोग लगाकर बजरंग बाण का पाठ करें।