फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 20-26 March weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Mar 2023 02:37 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 19 Mar 2023 02:37 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े जरूरी कामों को निबटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 20-26 March weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में घरेलू एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े जरूरी कामों को निबटाने के लिए अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आवश्यक कार्यों को निबटाने को लेकर बना दबाव आपके तनाव का कारण बन सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में कुछेक अड़चनें आ सकती हैं। सप्ताह के मध्य का अधिकांश समय धार्मिक-सामाजिक कार्यों में बीतेगा। इस दौरान अचानक से किसी तीर्थ की यात्रा पर भी निकल सकते हैं। सीनियर और जूनियर की मदद से आपके कामकाज से जुड़ी कोई बड़ी मुश्किल का हल निकलने पर आप राहत की सांस लेंगे। रोजी-रोजगार की तलाश में जुटे लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़त सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी चीज या फिर मरम्मत आदि पर अचानक से बड़ी राशि खर्च करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आपका बजट गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं। जल्दबाजी में या फिर भावनाओं में बहकर कोई भी बड़ा कदम उठाने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ इस सप्ताह किसी मुद्दे को लेकर तल्खियां बढ़ सकती हैं।    

उपाय: घर में पारद शिवलिंग स्थापित करके उसका नित्य पूजन एवं दर्शन करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed