फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 11-17 September weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (11-17 September): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 10 Sep 2023 12:27 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 10 Sep 2023 12:27 PM IST
सार

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये प्रयासों का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 11-17 September weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृषभ

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह खुशियों और सफलता को लिए हुए है। इस सप्ताह आपके द्वारा किये गये प्रयासों का पूरा फल प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में सीनियर आपके कामकाज की सराहना करेंगे। आपकी पेशागत व व्यक्तिगत साख में बढ़ोत्तरी होगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद दूर होंगे। यदि कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें फैसला आपके हक में आ सकता है। इस दौरान यदि आप चाहें तो तमाम तरह के विवादों को कूटनीति और प्रभावी व्यक्ति की मदद से हल कर सकते हैं। सप्ताह के मध्य में किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। प्रेम संबंध के लिए यह समय आपके लिए बेहद शुभ रहने वाला है। किसी के साथ हुई मित्रता प्रेम संबंध में बदल सकती है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय स्वजनों एवं मित्रों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। इस दौरान आप जीवन का खूब लुत्फ उठाएंगे। व्यवसाय की दृष्टि से भी यह समय प्रगति एवं उन्नतिकारक है। कारोबार को मनचाहा आकार देने में कामयाब होंगे। इस सप्ताह सेहत सामान्य और स्वजनों के साथ रिश्ते मधुर बने रहेंगे। 

उपाय: प्रतिदिन गणपति की पूजा दूर्वा चढ़ाकर करें और गणेश चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed