फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Vrishabh Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi

Taurus Weekly Horoscope (09 May To 15 May 2022): जानें कैसा रहेगा वृष राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 09 May 2022 12:32 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 09 May 2022 12:32 AM IST
सार

यदि आप लंबे समय से किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है।

विज्ञापन
Saptahik Vrishabh Rashifal 09 May To 15 May 2022 weekly Taurus Horoscope in Hindi
Taurus Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वृष

विज्ञापन

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सुख और सौभाग्य को लिए है। इस सप्ताह आपको भूमि-भवन आदि से लाभ प्राप्त हो सकता है। यदि आप लंबे समय से किसी जमीन या मकान को खरीदने या बेचने की सोच रहे थे तो आपकी यह ख्वाहिश पूरी हो सकती है। यदि पैतृक संपत्ति आदि को लेकर कोर्ट-कचहरी में कोई मुकदमा चल रहा था तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी आपके साथ समझौता करने को तैयार हो सकते हैं। यह सप्ताह परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। सप्ताह के मध्य में कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सुखद, लाभदायक और कारोबार को आगे बढ़ाने वाली साबित होगी। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या मनचाही जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप किसी के सामने अपने प्रेम का इजहार करने की सोच रहे थे तो इस सप्ताह आपकी बात बन सकती है और जो लोग पहले से ही प्रेम संबंध में हैं, उन्हें अपने लव पार्टनर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। संभव है कि आपके परिजन आपके प्रेम पर शादी की मुहर लगा दें। परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा। सेहत सामान्य रहेगी। 
उपाय: देवी दुर्गा की उपासना करें और शुक्रवार के दिन चावल, चीनी आदि का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed