{"_id":"62ef6b6eb4e8a75700473ef8","slug":"saptahik-tula-rashifal-8-to-14-august-2022-weekly-libra-horoscope-in-hindi","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (8 To 14 August 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Mon, 08 Aug 2022 12:02 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 08 Aug 2022 12:02 AM IST
सार
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह तोल-मोल कर बोलने की बहुत जरूरत रहेगी, क्योंकि आपकी बात से ही आपके काम बनेंगे और आपकी बात से ही आपके काम बिगड़ेंगे।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तुला
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह तोल-मोल कर बोलने की बहुत जरूरत रहेगी, क्योंकि आपकी बात से ही आपके काम बनेंगे और आपकी बात से ही आपके काम बिगड़ेंगे। ऐसे में घर-परिवार से जुड़ा कोई मसला हो या फिर कार्यक्षेत्र से जुड़ी कोई मुश्किल, उसे दूर करते समय आपको बहुत सोच-समझकर ही अपने शब्दों का प्रयोग करने की जरूरत रहेगी। बीते सप्ताह यदि आप किसी समस्या को लेकर परेशान थे तो वह इस सप्ताह भी बनी रहेगी और उसके समाधान के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सप्ताह के मध्य में आपको करिअर या फिर कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको अपनी सेहत और सामान दोनों का बहुत ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अपने कार्यक्षेत्र में किसी के साथ ऐसा हंसी-मजाक या व्यवहार न करें, जो आपके लिए बड़ी मुश्किल खड़ी कर दे। इस दौरान आपको कोई भी कार्य करते समय अपनी मान-प्रतिष्ठा का पूरा ख्याल रखना होगा। इस दौरान घर-परिवार से जुड़े किसी भी मसले को सुलझाते समय बुजुर्गों अथवा किसी वरिष्ठ की बात को अनदेखी करने से बचें, अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है। प्रेम संबंध में उपजी गलतफहमी लव पार्टनर और आपके बीच दूरी बढ़ाने का कारण बन सकती है। प्रेम संबंध से जुड़ा कोई फैसला भावनाओं में बहकर लेने से बचें। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
उपाय: स्फटिक के शिवलिंग की प्रतिदिन पूजा और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें।