फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 4-10 September weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपकी कार्यक्षेत्र में ताकत बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 4-10 September weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह आपकी करियर-कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी मनोकामना पूरी हो सकती है, जिससे आपकी कार्यक्षेत्र में ताकत बढ़ेगी और लोग आपका सम्मान करेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको कारोबार में मनचाहा लाभ मिलेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अनुकूलता बनी रहेगी। आपके द्वारा किये गये परिश्रम का पूरा फल प्राप्त होगा। आर्थिक मामलों में योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से आप भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का मौका मिलेगा। इस दौरान आप भौतिक सुख संसाधनों की वस्तुओं पर अधिक धन खर्च कर सकते हैं। परिवार या इष्टमित्रों के साथ अचानक से पिकनिक-पार्टी का प्रोग्राम बन सकता है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। घर में हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहने वाला है। यदि आप सिंगल हैं और अपने दिल की बात किसी के सामने रखना चाह रहे हैं तो ऐसा करने पर आपकी बात बन सकती है। गृहस्थ जीवन में जीवनसाथी के साथ सुखद पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में दुर्गा चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed