फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:48 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:48 AM IST
सार

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह इष्ट-मित्रों के सहयोग से करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर तो खूब प्राप्त होंगे लेकिन ऐसा करते समय आपकी सेहत और समय की कमी आड़े आएगी।

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Libra Horoscope in Hindi
Libra Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह इष्ट-मित्रों के सहयोग से करिअर और कारोबार को आगे बढ़ाने के अवसर तो खूब प्राप्त होंगे लेकिन ऐसा करते समय आपकी सेहत और समय की कमी आड़े आएगी। ऐसे में इस सप्ताह आपको मनचाही सफलता को पाने के लिए अपने समय और अपनी उर्जा का प्रबंधन करके चलना होगा। साथ ही साथ अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा। सेहत से जुड़ी किसी भी प्रकार की लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए मजबूत कर सकती है। सप्ताह के मध्य में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बन सकते हैं। इस दौरान कामकाजी महिलाओं को अपने कार्यक्षेत्र और घर-परिवार के बीच सामंजस्य बिठाने में थोड़ी दिक्कतें आ सकती हैं। हालांकि आपकी इस मुश्किल को दूर करने में आपको जीवनसाथी से भरपूर मदद मिलेगी और वह आपके साथ परछाईं की तरह खड़ा रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह कुछेक परेशानियों को लिए रहने वाला है। लव पार्टनर को लेकर परिजनों के साथ तकरार हो सकती है। अपनों का साथ न मिल पाने पर आप खुद को अकेला पा सकते हैं। ऐसे में परेशानियों से उबरने के लिए धैर्य और विवेक का इस्तेमाल करें और कोई भी निर्णय भावना में बहकर लेने से बचें। 
उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव की साधना करें और शिव महिम्न स्तोत्र का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed