{"_id":"6416d44b87d5bff2c604a5da","slug":"saptahik-tula-rashifal-20-26-march-weekly-libra-horoscope-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Libra Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Libra Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Mar 2023 03:10 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Mar 2023 03:10 PM IST
सार
इस करियर-कारोबार से जुड़े काम को कल पर टालने से बचें अन्यथा समय निकल जाने पर बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Libra Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की बहुत जरूरत रहेगी। इस करियर-कारोबार से जुड़े काम को कल पर टालने से बचें अन्यथा समय निकल जाने पर बाद में पछताना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का कारण बनेंगे। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों की बातों में उलझने की बजाय उनकी छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करना ही उचित रहेगा। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध थोड़ा राहत लिए रहने वाला रहेगा। इस दौरान यदि आप अपने समय और धन का प्रबंधन करके चलते हैं तो आपको अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। इस समय अपने कार्यक्षमता के अनुसार ही कार्य को विस्तार देना उचित रहेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए ज्यादा अनुकूल नहीं कहा जा सकता है, लिहाजा आपको इस दिशा में कोई भी कदम सोच-समझकर बढ़ाने की जरूरत रहेगी। यदि लव पार्टनर के साथ कोई विवाद चल रहा है या फिर उसे लेकर घर-परिवार में कोई कलह बनी हुई है तो उसे दूर करने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें और गुरुवार के दिन किसी मंदिर में जाकर पूजा की सामग्री दान करें।
Chaitra Navratri 2023 Vrat Niyam: चैत्र नवरात्रि व्रत के समय इन नियमों का करें पालन, मां दुर्गा देंगी आशीर्वाद
विज्ञापन