फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Tula Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi

Libra Weekly Horoscope ( 17 To 23 June): जानें कैसा रहेगा तुला राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 06:07 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 16 Jun 2024 06:07 PM IST
सार

Saptahik Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह सौभाग्य आपके जीवन में दस्तक देता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति का सपना पूरा हो सकता है

विज्ञापन
Saptahik Tula Rashifal 17 To 23 June 2024 weekly Libra Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

तुला 

विज्ञापन

तुला राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए हुए है। इस सप्ताह सौभाग्य आपके जीवन में दस्तक देता हुआ नजर आएगा। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति का सपना पूरा हो सकता है तो वहीं व्यवसाय से जुड़े लोगों को अपेक्षित लाभ होगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। हालांकि पार्टनरशिप में व्यवसाय करने वाले लोगों को आंख मूंदकर किसी पर भरोसा करने की भूल करने से बचना होगा अन्यथा उनके लाभ के प्रतिशत में कमी आ सकती है। इस सप्ताह यदि आप व्यावसायिक रिश्तों को सूझबूझ से निभाने की कोशिश करते हैं तो आपको अपेक्षा से अधिक लाभ की प्राप्ति संभव है। जिन लोगों का कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है, उन्हें सप्ताह के उत्तरार्ध तक बड़ी राहत मिल सकती है।

 

इस सप्ताह आपके विरोधी आपसे समझौता करने की पहल कर सकते हैं। भूमि-भवन से जुड़े विवाद को दूर करने के लिए कोई प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से भी यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ रहने वाला है। यदि आप सिंगल हैं तो आपके जीवन में किसी मनचाहे व्यक्ति का प्रवेश संभव है। शादी-विवाह में आ रही अड़चनें दूर होंगी। वहीं पहले से शादीशुदा लोगों का दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। लव लाइफ शानदार बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध परिवार संग हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में चालीसा का पाठ करें। शुक्रवार के दिन कन्याओं को सफेद मिठाई खिलाकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed