फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Singh Rashifal 27 May To 2 June 2024 weekly Leo Horoscope in hindi

Leo Weekly Horoscope (27 May To 2 June): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 26 May 2024 04:14 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 26 May 2024 04:14 PM IST
सार

Saptahik Singh Rashifal: सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपने को अपने पसीने से सींचना होगा। भूलकर भी भाग्य के भरोसे न बैठें और किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए खूब परिश्रम और प्रयास करें।

 

विज्ञापन
Saptahik Singh Rashifal 27 May To 2 June 2024 weekly Leo Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

सिंह 

विज्ञापन

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह अपने सपने को अपने पसीने से सींचना होगा। भूलकर भी भाग्य के भरोसे न बैठें और किसी भी लक्ष्य को पाने के लिए खूब परिश्रम और प्रयास करें। इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में किसी भी काम को करते समय शॉर्टकट अपनाने से बचना चाहिए अन्यथा एक छोटी सी गलती के कारण आपका पूरा काम बिगड़ सकता है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में गुप्त शत्रुओं से भी सतर्क रहने की आवश्यकता बनी रहेगी। सप्ताह के मध्य में घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा। हालांकि इस सप्ताह आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखने की जरूरत है। 


परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों का मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो अपने कागजी कार्य पूरे करके रखें और धन का लेनदेन करते समय विशेष सावधानी बरतें। सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी जोखिम भरी योजना में निवेश करने बचना चाहिए। घर-परिवार से जुड़ी समस्याओं का हल निकालते समय स्वजनों की भावनाओं की अनदेखी न करें और लोगों के साथ खुलकर बात करें। प्रेम संबंध में उतावलेपन और अपने बेवजह का प्रदर्शन करने से बचें अन्यथा आपको नाहक ही तमाम तरह की परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य देवता को जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed