{"_id":"666de6e1ee952f10db0b42f5","slug":"saptahik-singh-rashifal-17-to-23-june-2024-weekly-leo-horoscope-in-hindi-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Leo Weekly Horoscope ( 17 to 23 June ): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Leo Weekly Horoscope ( 17 to 23 June ): जानें कैसा रहेगा सिंह राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jun 2024 10:45 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 10:45 AM IST
सार
Leo Weekly Horoscope (17 to 23 june ):पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामूहिक प्रयासों को लेकर आपकी योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिंह
विज्ञापन
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य भरा रहने वाला है। इस सप्ताह आपके कार्यों से बाधाएं दूर होती हुई और मनोकामनाएं पूरी होती हुई नजर आएंगी। सप्ताह की शुरुआत किसी प्रिय व्यक्ति से जुड़े शुभ समाचार से होगी। जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। यदि आप पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आपको इस सप्ताह बड़ी सफलता एवं लाभ की प्राप्ति होगी। कारोबार के सिलसिले में की गई यात्राएं शुभ साबित होंगी। इस सप्ताह आपके प्रभावी लोगों के साथ संबंध बनेंगे। जिनकी मदद से आपको भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।
इस सप्ताह आप सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर बड़ी धनराशि खर्च कर सकते हैं। आपका भूमि-भवन या वाहन क्रय करने का सपना पूरा हो सकता है। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति के योग बनेंगे। सामूहिक प्रयासों को लेकर आपकी योजनाएं सफल होती हुई नजर आएंगी। संस्थान, समाज और घर-परिवार में आपके प्रयासों और फैसलों की तारीफ होगी। यह सप्ताह मीडिया जगत से जुड़े लोगों, पीआर और मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए अत्यंत ही शुभ साबित होगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत सामान्य रहेगी।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन सूर्य देवता को तांबे के लोटे से जल दें तथा आदित्य हृदय स्तोत्र का तीन बार पाठ करें।