{"_id":"66125000233f87544a0fb737","slug":"saptahik-mithun-rashifal-8-to-14-april-2024-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2024-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (8 To 14 April): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 07 Apr 2024 01:20 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 07 Apr 2024 01:20 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह पांचों अंगुलियां घी में रहने वाली है। कहने का तात्पर्य यह है कि यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लिए हुए है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों की इस सप्ताह पांचों अंगुलियां घी में रहने वाली है। कहने का तात्पर्य यह है कि यह सप्ताह मिथुन राशि के जातकों के लिए अत्यधिक शुभता और सफलता लिए हुए है। इस सप्ताह आपके वो सभी कार्य पूरे होते हुए नजर आएंगे जिसके जल्द पूरे होने की आप आशा भी नहीं कर सकते थे। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार के सिलसिले में लंबी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। यात्रा के दौरान प्रभावी लोगों से मेल-मुलाकात होगी।
इस सप्ताह सीमित साधनों में भी असीमित सफलता और लाभ की प्राप्ति कर सकते हैं। व्यवसाय में समझदारी से उठाए गये कदम आपके लिए न सिर्फ वर्तमान में बल्कि भविष्य में बड़े लाभ प्राप्ति का कारण बनेंगे। जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार या कोई दूसरा काम करते हैं, उन्हें इस माह विशेष लाभ की प्राप्ति होती हुई नजर आ रही है। इस सप्ताह आपको आकस्मिक लाभ की प्राप्ति संभव है। सोचे हुए कार्य समय से पूरे होने पर आपका मनोबल काफी उंचा रहेगा।
सप्ताह के उत्तरार्ध में आप आप करियर-कारोबार अथवा निजी जीवन से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। इस पूरे सप्ताह आपको अपनों का सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। भाई-बहनों के साथ प्रेम और सामंजस्य बना रहेगी। संवाद और सुलह के जरिए आप पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही अड़चनों को दूर करने में कामयाब होंगे। प्रेम प्रसंग में अनुकूलता बनी रहेगी। अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में घर में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें तथा गुरुवार के दिन केले के पेड़ की विशेष रूप से पूजा करें।