फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mithun Rashifal 4-10 September weekly Gemini Horoscope in Hindi

Gemini Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:23 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:23 PM IST
सार

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में सामान्य प्रगति एवं लाभ होगा।

विज्ञापन
Saptahik Mithun Rashifal 4-10 September weekly Gemini  Horoscope in Hindi
Gemini Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिथुन 

विज्ञापन

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में सामान्य प्रगति एवं लाभ होगा। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह की शुरुआत में अपने कामकाज के सिलसिले में जरा ज्यादा ही भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। यदि आप अपने किसी भी काम में मनचाहा फल पाना चाहते हैं तो उसे किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने का प्रयास न करें। इस सप्ताह घर और बाहर दोनों जगह अपने विचार किसी दूसरे पर थोपने की कोशिश न करें बल्कि लोगों के साथ तालमेल बना कर चलना आपके लिए बेहतर रहेगा। सप्ताह के मध्य में इष्ट-मित्रों से समय पर सहयोग न मिल पाने के चलते मन थोड़ा खिन्न रहेगा, हालांकि बावजूद इसके आपके काम अंतत: बन जाएंगे। सेहत की दृष्टि से इस दौरान आपको कुछेक दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में आपको मौसमी बीमारी के साथ पुरानी बीमारियों के उभरने को लेकर सावधान रहना पड़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में परिवार से जुड़ी किसी समस्या का समाधान करते समय सहोदर भाई-बहनों की ओर से अधिक सहयोग नहीं मिल पाएगा। प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। विद्यार्थी वर्ग को मनचाही सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता बनी रहेगी। जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा। 

उपाय: प्रतिदिन संकटमोचक हनुमान की पूजा और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed