{"_id":"6416cfc8527fd49ed50054f6","slug":"saptahik-mithun-rashifal-20-26-march-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Mar 2023 02:37 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:37 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह गुडलक लिए है। इस सप्ताह आपके सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे, जिससे आपके भीतर गजब का उत्साह बना रहेगा।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को इस सप्ताह किसी भी बड़े निर्णय को जल्दबाजी या असमंजस की स्थिति में लेने से बचना चाहिए। किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए अपने शुभचिंतकों की राय की अनदेखी न करें। यदि आपको बीते कुछ समय से कारोबार में घाटा सहना पड़ रहा था तो इस सप्ताह आपको हालात कुछ बदलते हुए नजर आएंगे। आर्थिक मामलों में धीरे-धीरे ही सही लेकिन प्रगति होती नजर आएगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकलता हुआ नजर आएगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में करियर और कारोबार के संबंध में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा थकान भरी लेकिन लाभप्रद साबित होगी। इस दौरान आपको अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखें अन्यथा मौसमी बीमारी के शिकार हो सकते हैं। इस सप्ताह दूसरों के द्वारा ज्यादा हस्तक्षेप करने के चलते आपकी लव लाइफ गड़बड़ा सकती है। अपने प्रेम संबंध को सोशल मीडिया के माध्यम से अथवा किसी और तरह जगजाहिर करने से बचें, अन्यथा आपको बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी करने से बचें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी को दूर्वा और सिंदूर अर्पित करके गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।