{"_id":"6485a06d146d39be360bff53","slug":"saptahik-mithun-rashifal-12-18-june-weekly-gemini-horoscope-in-hindi-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gemini Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Gemini Weekly Horoscope (12- 18 June): जानें कैसा रहेगा मिथुन राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 11 Jun 2023 04:28 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 11 Jun 2023 04:28 PM IST
सार
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की दिशा सही तरीके से प्रयास करते हैं तो उन्हें अपेक्षित सफलता मिल सकती है।
विज्ञापन
Gemini Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मिथुन राशि
विज्ञापन
मिथुन राशि के जातक यदि इस सप्ताह अपने लक्ष्य की दिशा सही तरीके से प्रयास करते हैं तो उन्हें अपेक्षित सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में अपने आपको बेहतर साबित करने के लिए आपको अधिक परिश्रम और प्रयास करना होगा। नौकरीपेशा लोगों को अपने अधीनस्थ और सीनियर दोनों को मिलाकर चलना बेहतर रहेगा। इस दौरान अपने गुस्से पर काबू रखें और खुद को दूसरों को सामने बेहतर बताने की आदत से बचें। घर-परिवार में भाई या बहन के साथ किसी बात को लेकर तकरार हो सकती है। किसी भी मुद्दे को सुलझाने के लिए विवाद की बजाय संवाद का सहारा लें। सप्ताह के पूर्वार्ध की बजाय उत्तरार्ध जयादा बेहतर रहेगा। इस दौरान आप किसी नए प्रोजेक्ट पर जुड़कर काम कर सकते हैं। सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों को खरीदने पर जेब से ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। महिलाओं की आभूषण व साज-सज्जा की वस्तुओं में दिलचस्पी बढ़ेगी। हालांकि आपको इस दौरान पैसे खर्च करते समय अपनी जेब का पूरा ध्यान रखने की जरूरत रहेगी अन्यथा भविष्य में आपको उधार लेने की नौबत तक आ सकती है। व्यवसाय की दृष्टि से समय शुभ है। कारोबार में लाभ होगा। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। पेट सबंधी पीड़ा झेलनी पड़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन गणपति की दूर्वा चढ़ाकर उनकी चालीसा का पाठ करें।