{"_id":"6416bb859ff18d537302b483","slug":"saptahik-mesh-rashifal-20-26-march-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (20-26 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (20-26 March) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Mar 2023 02:25 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Mar 2023 02:25 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से जिंदगी आसान और खूबसूरत सी लगती नजर आएगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह बेहद शुभ साबित होने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी इष्ट-मित्र या प्रभावी व्यक्ति की मदद से जिंदगी आसान और खूबसूरत सी लगती नजर आएगी। इस दौरान आप कठिन से कठिन कार्य या जिम्मेदारी को बड़ी आसानी से निबटाने में कामयाब होंगे। इस दौरान आपको किसी कार्य विशेष के लिए किसी बड़े मंच पर सम्मानित किया जा सकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को पूर्व में किए गए धन निवेश का खासा लाभ होगा। बाजार में आपकी साख बढ़ेगी। श्रृंगार और सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों का कारोबार करने वालों केा विशेष लाभ होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के मध्य में कोई बड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। यदि आप विदेश में करियर अथवा कारोबार के लिए प्रयासरत थे तो आपकी राह में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी। प्रेम प्रसंग के लिए यह समय बेहद अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी लव पार्टनर के साथ बेहतर ट्यूनिंग देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन भी सुखमय बना रहेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो कुल मिलाकर सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: देवी दुर्गा की प्रतिदिन लाल पुष्प एवं लाल चंदन अर्पित करके श्रीसूक्त का पाठ करें।