फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Mesh Rashifal 17 से 23 June 2024 2024 weekly Aries Horoscope

Aries Weekly Horoscope (17 से 23 June 2024): जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 16 Jun 2024 09:51 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 09:51 AM IST
सार

Aries Weekly Horoscope: इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और सफलता मिलने के पूरे योग हैं। कुल मिलाकर करियर के मोर्चें पर यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। 

विज्ञापन
Saptahik Mesh Rashifal 17 से 23 June 2024 2024 weekly Aries Horoscope
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेष 

विज्ञापन

मेष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह नए अवसरों का द्वार खोलने वाला है। इस सप्ताह यदि आप अपने समय और ऊर्जा का प्रबंधन करने में कामयाब रहते हैं तो आपकी कोशिशें रंग लाएंगी। यदि आप रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो इस सप्ताह किसी इष्ट-मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस सप्ताह आपको अपने करियर-कारोबार में मनचाही प्रगति और सफलता मिलने के पूरे योग हैं। कुल मिलाकर करियर के मोर्चें पर यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है। अतिरिक्त आय के नये स्रोत बनेंगे। कारोबार में मनचाहा लाभ होगा।


सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने कारोबार को आगे बढ़ाने और उससे जुड़ी नीति-नियम आदि की समीक्षा करने का अवसर प्राप्त होगा। यदि आपने किसी प्रकार का कोई लोन लिया है तो इस सप्ताह आप उससे मुक्ति पा सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को सप्ताह के पूर्वार्ध में ही बहप्रतीक्षित शुभ समाचार मिल सकता है। सेहत की दृष्टि से आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक एवं मानसिक पीड़ा का अनुभव हो सकता है। लव पार्टनर के साथ आपके रिश्ते और भी ज्यादा प्रगाढ़ होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed