{"_id":"64fd668a5956f675950cb033","slug":"saptahik-mesh-rashifal-11-17-september-weekly-aries-horoscope-in-hindi-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aries Weekly Horoscope (11-17 September) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aries Weekly Horoscope (11-17 September) : जानें कैसा रहेगा मेष राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 10 Sep 2023 12:23 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:23 PM IST
सार
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत है। करियर हो या फिर कारोबार, आपको इस सोच के साथ चलना होगा कि अगर अभी नहीं तो कभी नहीं, तभी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी।
विज्ञापन
Aries Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेष
विज्ञापन
मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह आलस्य और अभिमान दोनों से बचने की जरूरत है। करियर हो या फिर कारोबार, आपको इस सोच के साथ चलना होगा कि अगर अभी नहीं तो कभी नहीं, तभी आपको मनचाही सफलता प्राप्त होगी। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने सोचे हुए काम को पूरा करने के लिए अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास की जरूरत रहेगी। कारोबार में भी आपको अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। सप्ताह के पूर्वार्ध के मुकाबले उत्तरार्ध में आपको कम चुनौतियां रहेंगी और अपनों के सहयोग से काम सरलता से होते हुए नजर आएंगे। इस दौरान आप अपनी सेहत और संबंध को सही बनाए रखने के लिए अधिक धन खर्च कर सकते हैं। आपकी कोशिशें रंग लाती हुई नजर आएंगी। परिवार एवं समाज में आपकी साख बढ़ेगी। युवाओं का अधिकांश समय अपने दोस्तों के साथ मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्रों को कोई सुखद समसाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता आएगी। लव पार्टनर के साथ खट्टी-मीठी तकरार होती रहेगी। जीवनसाथी के साथ किसी पर्यटन स्थल की यात्रा के योग बनेंगे।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं।