{"_id":"64f42a9d7110e884ab0d26d3","slug":"saptahik-meen-rashifal-4-10-september-weekly-pisces-horoscope-in-hindi-2023-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pisces Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Pisces Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा मीन राशि के लिए यह सप्ताह?
Sun, 03 Sep 2023 01:26 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 03 Sep 2023 01:26 PM IST
सार
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने और रोजी-रोजगार को पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन इस अवसर को अपने हाथ से भूलकर न जाने दें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Pisces Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मीन
विज्ञापन
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने और रोजी-रोजगार को पाने के अच्छे अवसर मिलेंगे, लेकिन इस अवसर को अपने हाथ से भूलकर न जाने दें अन्यथा आपको बाद में पछताना पड़ सकता है। इस सप्ताह यदि आप किसी कार्य विशेष को करने के लिए पूरे मनोयोग से प्रयास और परिश्रम करते हैं तो आपको उसमें मनचाही सफलता प्राप्त हो सकती है। सप्ताह का पूर्वार्ध का समय व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान आप कारोबार से जुड़ी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। व्यवसाय के सिलसिले में की गई यात्रा सुखद एवं लाभप्रद साबित होगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों को इस सप्ताह उनके बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज एवं पार्टी के भीतर विश्वास और प्रभाव बढ़ेगा। प्रेम-प्रसंग की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। सिंगल लोगों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल-फिलहाल में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वहीं पहले से चले आ रहे प्रेम संबंध में नजदीकियां आएंगी। पति-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में संतान पक्ष से जुड़ी किसी बड़ी चिंता के दूर होने पर आप सुकून महसूस करेंगे। सेहत की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दें और आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।