फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 21 to 27 October 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (21 to 27 October): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 21 Oct 2024 10:07 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 21 Oct 2024 10:07 AM IST
सार

Saptahik Makar Rashifal: इस सप्ताह अचानक से अनचाही जगह पर तबादला होने अथवा अनचाही जिम्मेदारी का बोझ कंधों पर आने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। कर्मक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में आपके शुभचिंतक एवं इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे।
 

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 21 to 27 October 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपने करियर और कारोबार में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह अपने सीनियर से अपेक्षित सहयोग और समर्थन न मिल पाने के कारण कुछेक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह अचानक से अनचाही जगह पर तबादला होने अथवा अनचाही जिम्मेदारी का बोझ कंधों पर आने से आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। हालांकि कर्मक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं का समाधान खोजने में आपके शुभचिंतक एवं इष्टमित्र काफी मददगार साबित होंगे।


मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह उन लोगों से खूब सावधान रहना होगा जो अक्सर आपके आगे आपके कार्यों की तारीफ और पीठ पीछे आपके लिए गढ्ढे खोदने का काम करते हैं। सप्ताह की शुरुआत में अनावश्यक घरेलू खर्च भी आपकी चिंता का कारण बनेंगे। आर्थिक दिक्कतों से बचने के लिए सप्ताह की शुरुआत से ही धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा। किसी भी कार्य विशेष के लिए आपके द्वारा की गई मेहनत और प्रयास का सकारात्मक फल आपको सप्ताह के उत्तरार्ध में ही मिल पाएगा। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए अनुकूल है। कठिन समय में शुभचिंतक एवं परिजन आपके साथ खड़े नजर आएंगे। लव पार्टनर आपकी परेशानियों का हल खोजने में मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन मां गायत्री की उपासना तथा गायत्री मंत्र का एक माला जप अवश्य करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed