{"_id":"6416d74dc6db5c4ff80b3153","slug":"saptahik-makar-rashifal-20-26-march-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 19 Mar 2023 05:32 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 19 Mar 2023 05:32 PM IST
सार
कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय से निबटाने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर से तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपेक्षा से थोड़ा कम फल लिए रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में अपने काम को समय से निबटाने के लिए आपको अपने सीनियर और जूनियर से तालमेल बिठाकर चलना उचित रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, ऐसे में सतर्क रहे और अपने काम को किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सप्ताह के मध्य का समय आपकी सेहत के लिए शुभ नहीं है. इस दौरान आप मौसमी बीमारी से पीडि़त हो सकते हैं, जिसके चलते आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। इस दौरान आय के मुकाबले व्यय की अधिकता बनी रहने के चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। करियर-कारोबार के संबंध में की गई यात्रा अपेक्षा से कम फल देने वाली साबित होंगी। नौकरीपेशा महिलाओंं को अपने कार्यक्षेत्र और घर के बीच तालमेल बिठाने में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर को लेकर नकारात्मक विचार लाने से बचें। प्रेम संबंध या दांपत्य जीवन में शक करने की बजाय चीजों को स्पष्ट करना लेना बेहतर रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में बजरंग बाण का पाठ करें और शनिवार के दिन किसी पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।
विज्ञापन