फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 13 May To 19 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (13 May To 19 May 2024 ): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 13 May 2024 10:20 AM IST
सार

Capricorn Weekly Horoscope:  यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित विवाद चल रहा है तो उससे संबंधित सुलह-समझौते का प्रयास भी आप सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कर लें। इस दौरान शत्रु एवं विरोधियों से जुड़े मामलों पर आपकी विजय की संभावना बढ़ सकती है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 13 May To 19 May 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता रहेगी। साथ ही साथ मकर राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा और धन का प्रबंधन करके चलना उचित रहेगा अन्यथा सप्ताह के उत्तरार्ध में बेवजह की परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। मकर राशि के लोगों के लिए यह सप्ताह उत्तरार्ध की तुलना में पूर्वार्ध ज्यादा बेहतर रहने वाला है। ऐसे में आपको इस हफ्ते की शुरुआत में ही अपने महत्वपूर्ण कार्य निबटा लेना चाहिए। यदि आपका भूमि-भवन से संबंधित विवाद चल रहा है तो उससे संबंधित सुलह-समझौते का प्रयास भी आप सप्ताह के पूर्वार्ध में ही कर लें। इस दौरान शत्रु एवं विरोधियों से जुड़े मामलों पर आपकी विजय की संभावना बढ़ सकती है। 


नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर निकलना पड़ सकता है। व्यवसाय से जुड़ा कोई अहम निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों अथवा विशेषज्ञों की सलाह लेना न भूलें। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य रहने वाला है। जीवन के कठिन समय में आपका लाइफपार्टनर संबल प्रदान करेगा। माता-पिता का भी आप पर स्नेह और आशीर्वाद बना रहेगा। संतान से जुड़े किसी विषय को लेकर आपका मन थोड़ा चिंतित रह सकता है। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन रामदरबार की पूजा एवं श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed