फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 10-16 July 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Mon, 10 Jul 2023 11:37 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 10 Jul 2023 11:37 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। बीते कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से आपको इस सप्ताह मुक्ति मिल सकती है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 10-16 July 2023 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर राशि 
विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ साबित होगा। बीते कुछ समय से चली आ रही चिंताओं से आपको इस सप्ताह मुक्ति मिल सकती है। इस पूरे सप्ताह आपको अपने इष्टमित्रों और शुभचिंतकों का पूरा सहयोग और समर्थन हासिल रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में व्यवसाय से जुड़े लोगों खासा लाभ होगा। बाजार में फंसा धन अचानक से निकल आएगा। इस दौरान आपकी बाजार में साख बढ़ेगी। आपकी आमदनी के साधनों में निरंतर वृद्धि होगी।

नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी। नौकरीपेशा लोगों के पद और जिम्मेदारियों में वृद्धि हो सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको आपके कामकाज के लिए सम्मानित किया जा सकता है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपका पार्टी और समाज के भीतर विश्वास और जनाधार बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में भौतिक साधनों का सुख तथा परिजनों से सहयोग मिलेगा। आपको अपने कारोबार में खासी प्रगति और लाभ होता हुआ नजर आएगा।
विज्ञापन


इस दौरान आपकी किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात संभव है, जिसकी मदद से भविष्य में लाभ की योजनाओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा। इस सप्ताह युवाओं का अधिकांश समय मौज-मस्ती करते हुए बीतेगा। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन भगवान शिव पर जल और शमीपत्र अर्पित करके शिव चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed