{"_id":"64314de5b038d623a103da56","slug":"saptahik-makar-rashifal-10-16-april-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2023-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (10-16 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 09 Apr 2023 12:48 PM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Sun, 09 Apr 2023 12:48 PM IST
सार
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए।
विज्ञापन
Capricorn Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों को इस सप्ताह भावनाओं में बहकर या फिर असमंजस की स्थिति में कोई निर्णय लेने से बचना चाहिए। कार्यक्षेत्र में अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें अन्यथा उसमें होनी वाली गलती या फिर कमी के लिए आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए घर के तनाव को आफिस और आफिस के तनाव को घर ले जाने से बचें। सप्ताह के मध्य में सेहत संबंधी दिक्कतें आपकी शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का बड़ा कारण बन सकती हैं। इस दौरान अपने खान-पान और दिनचर्या का ख्याल रखें और वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी घरेलू मसले को लेकर मन व्यथित रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद बढ़ सकता है। इस दौरान आपको बहुत ही समझदारी और जिम्मेदारी के साथ कदम उठाने होंगे। व्यवसाय अथवा किसी योजना में सोच-समझकर धन निवेश करें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे। जीवन के कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा।
उपाय : प्रतिदिन हनुमत उपासना करें। पक्षियों को दाना और चीटियों को आटा डालें।