फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik makar Rashifal 1 To 7 April 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi

Capricorn Weekly Horoscope (1 To 7 April): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 31 Mar 2024 11:08 AM IST
सार

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है।

विज्ञापन
Saptahik makar Rashifal 1 To 7 April 2024 weekly Capricorn Horoscope in Hindi
Capricorn Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर 

विज्ञापन

मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। सप्ताह के प्रारंभ में ही कुछेक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं, जिनके चलते आपका बजट गड़बड़ा सकता है। इस दौरान घर की मरम्मत, बच्चों की शिक्षा, अथवा किसी के इलाज हेतु जेब से अधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर सप्ताह की शुुरुआत से ही मिले हुए टारगेट को पूरा करने की चुनौती बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र पर सीनियर और जूनियर से अपेक्षाकृत सहयोग और समर्थन न मिलने कारण मन खिन्न रहेगा।


मकर राशि के जातक इस सप्ताह शार्टकट के जरिए धन अर्जित करने अथवा अधूरे कार्य को पूरा करने की कोशिश न करें अन्यथा बेवजह की परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप किसी के साथ पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो इससे संबंधित कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले अपने शुभचिंतकों की राय अवश्य लें। इस सप्ताह मकर राशि के जातकों का आत्मीय रिश्तों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद हो सकता है। परिवार या फिर प्रेम संबंध से जुड़ी समस्या को सुलझाते समय अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें अन्यथा बात बनने की बजाय और ज्यादा बिगड़ सकती है। इस सप्ताह जीवनसाथी की सेहत भी आपकी चिंता का विषय बनी रहेगी। हालांकि उसके साथ आपको स्वयं की सेहत का भी ख्याल रखना होगा। तनाव एवं उच्च रक्तचाप जैसी समस्या से बचने के लिए अपनी दिनचर्या सही रखें और प्रतिदिन ध्यान करें। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तांबे के लोटे से शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और विधि-विधान से पूजा करने के बाद रुद्राष्टकं का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed