{"_id":"67554d31c3c3412913073ef5","slug":"saptahik-makar-rashifal-08-to-14-december-2024-weekly-capricorn-horoscope-in-hindi-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Capricorn Weekly Horoscope (08 से 14 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Capricorn Weekly Horoscope (08 से 14 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा मकर राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Dec 2024 01:24 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:24 PM IST
सार
Saptahik Makar Rashifal: इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े क्लेश कट सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा मौका मिल सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मकर
विज्ञापन
मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अत्यंत ही शुभ एवं लाभप्रद साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपके जीवन से जुड़े क्लेश कट सकते हैं। इस सप्ताह आपको घर और बाहर दोनों जगह स्वजनों का सहयोग और समर्थन मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में आपको करिअर-कारोबार को आगे बढ़ाने का कोई बड़ा मौका मिल सकता है। इस दौरान आपको व्यापार में अपेक्षा से अधिक लाभ मिलेगा। कारोबार के विस्तार की योजनाएं फलीभूत होती हुई नजर आएंगी। यदि आप किसी वस्तु विशेष को पाने के लिए लंबे समय से प्रयासरत थे तो आपको उसे हासिल करने में कोई प्रभावी व्यक्ति काफी मददगार साबित हो सकता है। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों को सप्ताह के मध्य में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। छात्रों को कठिन परिश्रम करने पर अच्छे परिणाम मिलने के पूरे योग हैं। यदि आपका किसी के साथ कोर्ट-कचहरी में मुकदमा चल रहा था तो उसका फैसला आपके हक में आ सकता है अथवा विरोधी खुद आपसे समझौते की पहल कर सकते हैं। यदि आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में तब्दील करने के लिए प्रयासरत थे परिजन आपकी इस कामना को पूरा करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान कर सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।