फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Kumbh Rashifal 4-10 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (4-10 September): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:25 PM IST
सार

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी निर्णय भावुकता में आकर या फिर किसी के बहकावे में आकर करने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
Saptahik Kumbh Rashifal 4-10 September weekly Aquarius Horoscope in Hindi
Aquarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुंभ

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहने वाला है। इस सप्ताह आपको कोई भी निर्णय भावुकता में आकर या फिर किसी के बहकावे में आकर करने से बचना चाहिए। नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में कुछेक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से किसी अन्य विभाग में तबादला या फिर किसी नई जिम्मेदारी को निभाने में आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में आपको अपने विरोधियों से खूब सावधान होने की जरूरत रहेगी। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाए रखने के लिए आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह आपको अधिक भावुकता से बचने की जरूरत रहेगी। कोई भी निर्णय भावनाओं में बहकर या फिर क्रोध में लेने से बचें। यदि आप भूमि या भवन के क्रय-विक्रय की योजना बना रहे हैं तो ऐसा करते समय कागजी कार्रवाई सही तरीके से करें और अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लें। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाहा परिणाम पाने के लिए अधिक परिश्रम और प्रयास की आवश्यकता रहेगी। प्रेम-प्रसंग किसी बात को लेकर लव पार्टनर से अनबन हो सकती है। किसी तीसरे व्यक्ति के बेवजह दखलंंदाजी के चलते आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। कठिन समय में जीवनसाथी आपका संबल बनेगा। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में सुंदरकांड का पाठ करें और किसी दिव्यांग व्यक्ति को काली वस्तुओंं का दान करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed