{"_id":"64ab9f1be84b3a08b7043e73","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-10-16-july-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2023-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (10-16 July): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह?
Mon, 10 Jul 2023 11:38 AM IST
आशिकी पटेल
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आशिकी पटेल
Updated Mon, 10 Jul 2023 11:38 AM IST
सार
कुंभ राशि के जातकों को यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है, लेकिन इन्हें कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है।
विज्ञापन
Aquarius Weekly Horoscope
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुंभ राशि
विज्ञापन
कुंभ राशि के जातकों को यह सप्ताह शुभता और सौभाग्य लिए है, लेकिन इन्हें कोई भी बड़ा फैसला लेते समय अपने दिल के साथ दिमाग का भी इस्तेमाल करना चाहिए, अन्यथा फायदे की जगह नुकसान झेलना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही कोई बड़ी बाधा दूर होगी। इस दौरान भूमि-भवन के क्रय-विक्रय का सपना पूरा हो सकता है। हालांकि ऐसी कोई भी बड़ी डील करते समय आपको कागज संबंधी काम खूब सावधानी से करने की जरूरत रहेगी। साथ ही साथ आपको कोई भी बड़ा निर्णय लेते समय अपने शुभचिंतकों की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
नौकरीपेशा लोगों के पद, प्रतिष्ठा और आय में वृद्धि के योग बनेंगे। इस सप्ताह आपको कहीं दूसरे संस्थान से बड़ा आफर मिल सकता है, जिसे स्वीकार करते समय आपको अपने हित और अहित का चिंतन जरूर करना चाहिए। सप्ताह के मध्य में अचानक से किसी तीर्थ यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। यात्रा सुखद साबित होगी। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों से उनके अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
विज्ञापन
कामकाजी महिलाओं का कार्यक्षेत्र और घर के भीतर मान-सम्मान बढ़ेगा। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत भी सामान्य रहेगी। लव पार्टनर के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ सुखद समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना में श्री सुंदरकांड का पाठ करें।