{"_id":"67554e10114fec5d3e036039","slug":"saptahik-kumbh-rashifal-08-to-14-december-2024-weekly-aquarius-horoscope-in-hindi-2024-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aquarius Weekly Horoscope (08 से 14 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aquarius Weekly Horoscope (08 से 14 दिसंबर): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 08 Dec 2024 01:24 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 08 Dec 2024 01:24 PM IST
सार
Saptaaik Kumbh Rashifal:यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा दूसरों की लापरवाही के चलते आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायी है। इस सप्ताह आपको अपने मन पर काबू पाते हुए सोच-समझकर धन खर्च करना होगा अन्यथा बाद में आपको धन उधार लेने की नौबत आ सकती है। इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों के काम कुछेक अड़चनों के बाद ही पूरे हो पाएंगे। सप्ताह की शुरुआत में आपको अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना होगा क्योंकि इस दौरान आपको मौसमी बीमारी के चलते शारीरिक कष्ट मिल सकता है। कुंभ राशि के जातकों को पूरे सप्ताह अपने खानपान और दिनचर्या को सही बनाए रखना है। यदि आप नौकरीपेशा व्यक्ति हैं तो आपको अपने कार्य किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचना चाहिए अन्यथा दूसरों की लापरवाही के चलते आपको अपने बॉस के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से सप्ताह के उत्तरार्ध का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपकी परिजनों के साथ किसी बात को लेकर वाद-विवाद होने की आशंका है। अपनी वाणी और व्यवहार में नम्रता बनाए रखें तथा दूसरों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने से बचें। प्रेम संबंध में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और बेवजह उसका प्रदर्शन न करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें तथा शनिवार के दिन काली गाय को तिल के लड्डू खिलाएं।