फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 4-10 September weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (4-10 September) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 03 Sep 2023 01:24 PM IST
सार

कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी बड़ी चिंता को लेकर परेशान रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं सताएंगी। सप्ताह की शुरुआत में उन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 4-10 September weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क

विज्ञापन

कर्क राशि के जातकों का मन इस सप्ताह किसी बड़ी चिंता को लेकर परेशान रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र से जुड़ी चिंताएं सताएंगी। सप्ताह की शुरुआत में उन पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ गिर सकता है। कर्क राशि वालों को अपनी योजनाएं पूरी होने से पहले दूसरों को बताने से बचना चाहिए, अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़ंगे डालने का प्रयास कर सकते हैं। किसी भी कार्य को करते समय सोच-समझकर निर्णय लें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपको अपने काम या फिर किसी विशेष टारगेट को पूरा करने के लिए अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस दौरान किसी के बहकावे में न आएं और शार्टकट लेने की भूल बिल्कुल न करें। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह बाजार में फंसे धन को निकालने में मुश्किल आ सकती है। बाजार में अपने कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। किसी भी प्रकार की आर्थिक दिक्कत से बचने के लिए आपको इस सप्ताह अपने धन का प्रबंधन करके चलना होगा। प्रेम संबंध में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं और अपने लव पार्टनर की भावनाओं का आदर करें। कठिन समय में जीवनसाथी मददगार साबित होगा। 

उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed