फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kark Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi

Cancer Weekly Horoscope (20 To 26 June 2022) : जानें कैसा रहेगा कर्क राशि के लिए यह सप्ताह?

Mon, 20 Jun 2022 12:23 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 20 Jun 2022 12:23 AM IST
सार

कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी।

विज्ञापन
Saptahik kark Rashifal 20 To 26 June 2022 weekly Cancer Horoscope in Hindi
Cancer Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्क 

विज्ञापन

इस सप्ताह कर्क राशि की किस्मत के सितारे चमकते हुए नजर आएंगे। यदि आपने पूर्व में किसी योजना अथवा करोबार आदि के लिए धन निवेश कर रखा है तो आपको इस सप्ताह उससे मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। यदि आप किसी बड़े प्रोजेक्ट को लेकर डील करना चाह रहे थे तो इस सप्ताह उसके लिए प्रयास करने पर भी बात बन जाएगी। करिअर-कारोबार को लेकर की गई यात्रा सुखद एवं सफल साबित होगी। बाजार में फंसा धन अप्रत्याशित रूप से निकल आएगा। जो लोग विदेश में करिअर बनाने के लिए प्रयासरत थे, उन्हें इस सप्ताह अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। कामकाजी महिलाओं के लिए यह सप्ताह काफी लकी साबित होगा और उनकी आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में सत्ता-सरकार से जुड़े मामले में आपको मनचाही सफलता और लाभ की प्राप्ति होगी। इस दौरान परीक्षा -प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार मिल सकता है। प्रेम संबंध की दृष्टि से भी यह सप्ताह आपके लिए लकी साबित होगा। संभव है कि आपके प्रेम पर परिजन विवाह की मुहर लगा दें। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। जीवनसाथी के साथ लंबी या छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। 
उपाय: प्रतिदिन किसी शिवालय में जाकर शिवलिंग पर दूध और जल अर्पित करें और शिव चालीसा का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed