फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 7 to 13 October 2024 weekly Horoscope in hindi

Virgo Weekly Horoscope (7 to 13 October): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sun, 06 Oct 2024 06:11 PM IST
सार

Virgo Weekly Horoscope: कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 7 to 13 October 2024 weekly Horoscope in hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक है। इस राशि के जातकों को इस सप्ताह सोचे हुए कार्यों को पूरा करने में कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। स्वजनों और शुभचिंतकों से समय पर सहयोग और समर्थन न मिल पाने पर कन्या राशि के जातकों का मन इस सप्ताह थोड़ा उदास रहेगा। इस सप्ताह आपको कोई भी अनुबंध सोच-समझकर ही करना चाहिए अन्यथा उसमें लाभ की जगह हानि की आशंका बनी रहेगी। भूलकर भी शार्टकट से पैसा कमाने अथवा नियमों के उल्लंघन का प्रयास न करें। चूंकि यह समय आपके लिए थोड़ा विपरीत रहने वाला है, इसलिए धैर्य और विवेक के साथ काम करें।


सप्ताह के मध्य में आपको मातृ पक्ष से चिंता रहेगी। इस दौरान माता की खराब सेहत आपकी चिंता का कारण बन सकती है। साथ ही साथ कार्यक्षेत्र में चल रही उठापटक से भी आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में विरोधियों के सक्रिय रहने के बावजूद आपकी साख पर कोई असर नहीं पड़ेगा। शत्रु पक्ष आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे। कन्या राशि के जातक किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा वाहन सावधानी के साथ चलाएं। पारिवारिक मसलों को सुलझाते समय अपने से बड़ों की सलाह की अनदेखी न करें। प्रेम-प्रसंग में सोच-समझकर कदम आगे बढ़ाएं। 
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन तुलसी जी की सेवा एवं भगवान श्री विष्णु की पूजा में नारायण कवच का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed