फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik kanya Rashifal 22-28 May weekly Virgo Horoscope in Hindi

Virgo Weekly Horoscope (22-28 May) : जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह?

Sun, 21 May 2023 12:55 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 21 May 2023 12:55 PM IST
सार

सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, जिससे आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट मिलेगा बल्कि कामकाज भी प्रभावित होगा।

विज्ञापन
Saptahik kanya Rashifal 22-28 May weekly Virgo Horoscope in Hindi
Virgo Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्या 

विज्ञापन

कन्या राशि से जुड़े लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में सेहत संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं, जिससे आपको न सिर्फ शारीरिक कष्ट मिलेगा बल्कि कामकाज भी प्रभावित होगा। इस दौरान आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को सही बनाए रखने की बहुत जरूरत रहेगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह सप्ताह थोड़ी समस्याओं वाला हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी सक्रिय रहेंगे और आपके काम में अड़ंगे डालने की कोशिश कर सकते हैं। इस दौरान स्वजनों का सहयोग न मिल पाने पर आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। आर्थिक दृष्टि से यह सप्ताह सामान्य कहा जाएगा, लेकिन फिर भी धन का प्रबंधन करके चलना आपके लिए अच्छा रहेगा क्योंकि आय के साथ व्यय की भी अधिकता बनी रहेगी। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से कोई बड़ा खर्च आपके हिस्से में आ सकता है, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है। प्रेम संबंध के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। लव पार्टनर आपकी कठिनाई को दूर करने में मददगार साबित होगा। जीवनसाथी के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन हनुमत उपासना करें और सुंदरकांड का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed