{"_id":"666de7c2dd565f8a680c55f3","slug":"saptahik-kanya-rashifal-17-to-23-june-weekly-virgo-horoscope-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Virgo Weekly Horoscope (17 to 23 June ): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Virgo Weekly Horoscope (17 to 23 June ): जानें कैसा रहेगा कन्या राशि के लिए यह सप्ताह
Sun, 16 Jun 2024 11:01 AM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:01 AM IST
सार
Saptahik kanya Rashifal:सप्ताह के मध्य में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपको अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी।
विज्ञापन
weekly rashifal
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्या
विज्ञापन
कन्या राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होगा। इस सप्ताह आपको किसी भी कार्य में लापरवाही बरतने से बचना चाहिए क्योंकि आधे-अधूरे मन से किया गया प्रयास असफल साबित हो सकता है। ध्यान रहे कि इसके चलते आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। यदि आप किसी कार्य विशेष के लिए ऋण अथवा किसी व्यक्ति विशेष से धन उधार लेने के लिए प्रयासरत हैं तो आपकी इन कोशिशों को झटका लग सकता है। आपके अपने भी आर्थिक मदद के बदले कोई बड़ा काम करवाने की शर्त आपके सामने रख सकते हैं।
सप्ताह के मध्य में आपको लंबी या छोटी दूरी की यात्रा पर अचानक निकलना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान अपको अपनी सेहत और सामान का खूब ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को सप्ताह के उत्तरार्ध में कुछेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको लोगों की छोटी-मोटी बातों को तूल देने से बचते हुए अपने लक्ष्य पर फोकस करना उचित रहेगा। रिश्ते-नाते को बेहतर बनाने के लिए इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को बहुत कूल रहने की आवश्यकता रहेगी। यदि आप वाणी और व्यवहार से विनम्र बने रहते हैं तो आप विरोधियों पर भी काबू पाने में कामयाब हो जाएंगे। कुल मिलाकर आपकी बात और व्यवहार से ही रिश्ते बनेंगे और बिगड़ेंगे। प्रेम संबंध में दिखावा करने से बचें और बहुत सोच-समझकर इससे जुड़ा कोई फैसला लें।
विज्ञापन
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री गणेश जी की दूर्वा चढ़ाकर पूजा तथा गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।