फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptahik Dhanu Rashifal 20-26 March weekly sagittarius Horoscope in Hindi

Sagittarius Weekly Horoscope (20-26 March): जानें कैसा रहेगा धनु राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 19 Mar 2023 05:32 PM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Sun, 19 Mar 2023 05:32 PM IST
सार

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है।

विज्ञापन
Saptahik Dhanu Rashifal 20-26 March weekly sagittarius Horoscope in Hindi
Saggitarius Weekly Horoscope - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनु 

विज्ञापन

धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी लंबे समय से चली आ रही किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल सकता है। कोर्ट-कचहरी में चल रहे मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपके विरोधी खुद समझौते के लिए राजी हो सकते हैं। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगोें को कोई सुखद समाचार मिल सकता है। घरेलू महिलाओं का अधिकांश समय पूजा-पाठ करते हुए बीतेगा। इस सप्ताह किसी धार्मिक स्थान पर जाने के भी योग बनेंगे। समाज सेवा से जुड़े लोगों को उनके कार्य के लिए सम्मानित किया जा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए सप्ताह का उत्तरार्ध बेहद शुभ रहने वाला है। इस दौरान उन्हें कोई बड़ा पद या अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। यदि आप लंबे समय से किसी मनचाहे स्थान पर तबादले या प्रमोशन की राह तक रहे थे तो इस सप्ताह आपकी यह कामना पूरी हो सकती है। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। लव पार्टनर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा। परिवार के साथ हंसी-खुशी समय बिताने के अवसर प्राप्त होंगे। 

उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा और विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed