फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Saptaaik Kumbh Rashifal 12 to 18 august 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi

Aquarius Weekly Horoscope (12 to 18 august 2024 ): जानें कैसा रहेगा कुंभ राशि के लिए यह सप्ताह

Sun, 11 Aug 2024 01:11 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sun, 11 Aug 2024 01:11 PM IST
सार

Saptaaik Kumbh Rashifal:  किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। इस सप्ताह आप अपना अधिक समय अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
Saptaaik Kumbh Rashifal 12 to 18 august 2024 weekly Aquarius Horoscope in Hindi
weekly rashifal - फोटो : amar ujala

विस्तार

कुंभ राशि

विज्ञापन

कुंभ राशि के जातकों को सप्ताह के पूर्वार्ध में अति उत्साह से बचने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान जल्दबाजी अथवा अति आत्मविश्वास के कारण आपके बनते काम भी बिगड़ सकते हैं। ऐसे में किसी भी कार्य को धैर्यपूर्वक और सलीके से करने का प्रयास करें। सप्ताह के पूर्वार्ध में आपके घर-परिवार में पैतृक संपत्ति आदि को लेकर विवाद हो सकता है। यदि आप व्यवसाय से जुड़े हैं तो आपको इस सप्ताह धन का लेन-देन सावधानी के साथ करना चाहिए। यदि आप साझेदारी में कारोबार करते हैं तो आपको चीजों को क्लीयर करते हुए आगे बढ़ना उचित रहेगा। 

इस सप्ताह यदि आप बुद्धिमानी के साथ अपनी उर्जा और समय का सदुपयोग करते हैं तो आपको कार्यों में उम्मीद से अधिक सफलता भी मिल सकती है। कार्य विशेष में सफलता पाने के लिए सप्ताह के मध्य का समय आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको घर और बाहर दोनों जगह शुभचिंतकों का भरपूर सहयोग और समर्थन मिलेगा। संतान से जुड़ी किसी बड़ी समस्या का समाधान निकल आने पर सुकून मिलेगा। जो लोग एक ही तरह का कार्य करते हुए उब गये हैं, वे नये प्रोजेक्ट पर आगे बढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों का विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। इस सप्ताह आप अपना अधिक समय अपने लव पार्टनर अथवा लाइफ पार्टनर के साथ बिताने का प्रयास करेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में अचानक से परिवार संग पिकनिक-पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। सेहत सामान्य रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उपाय: प्रतिदिन शिवलिंग पर जल चढ़ाकर लिंगाष्टकं स्तोत्र का पाठ करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed