फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   planet change positions in month of june 2018 effect of all zodiac sign

जून में कई ग्रह बदलेंगे अपना स्थान, इन राशियों को मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा

Sat, 02 Jun 2018 07:44 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 02 Jun 2018 07:44 AM IST
विज्ञापन
planet change positions in month of june 2018 effect of all zodiac sign
जून का महीना शुरू हो चुका है और इस महीने में कई ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करने वाले हैं। ज्योतिष के अनुसार सभी 9 ग्रह समय-समय पर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। इन ग्रहों के परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है। आइए जानते हैं जून महीने में ग्रहों के परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर क्या होगा असर।
विज्ञापन


-सूर्य सभी ग्रहों के राजा माने जाते हैं और लगभग एक महीने में एक राशि से दूसरी राशि में अपना स्थान परिवर्तन करते है। सूर्य जून के पहले 15 दिनों तक वृष राशि में रहेंगे इसके बाद मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन


- मंगल जून के शुरुआती समय में मकर राशि में गोचर करेंगे फिर इसके बाद 27 जून को यह ग्रह वक्री होगा। 
-अगर बात की जाय बुध ग्रह की तो 10 जून को यह मिथुन राशि में प्रवेश करेगा फिर इसके बार कर्क राशि में प्रवेश करेगा।
- 8 जून को शुक्र कर्क राशि में प्रवेश करेगा। बाकी ग्रहों की स्थिति पहले जैसी रहेगी।

जून में ग्रहों के परिवर्तन से राशियों पर होगा असर

मेष- तनाव बढ़ सकता है। परिवार और दोस्तों के बीच मनमुटाव रहेगा। सरकारी क्षेत्र में परेशानी होगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा।
वृष- अचानक कहीं से धन की प्राप्ति हो सकती है या फिर कोई पुराना पैसा वापस आपको मिल सकता है।
मिथुन- किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात संभव है जो भविष्य में आपके फायदे दिला सकता है।
कर्क- आपके साथ कोई दुर्घटना हो सकती है वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
सिंह- नौकरी में पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है।
कन्या- कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत है।
तुला- मन प्रसन्न रहेगा। प्रतिकूल स्थितियों पर विजय मिलेगी। व्यवसाय में धन लाभ होगा। घर में खुशी होगी।
वृश्चिक- आत्मबल बढ़ेगा। विरोधी परास्त होंगे। नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। व्यावसायिक लाभ व साख बढ़ेगी।
धनु- नौकरी में सम्मान बना रहेगा। राजकाज में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में लाभ कम होगा। घर में शांति रहेगी।
मकर- स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य क्षेत्र में वरिष्ठों से मतभेद रहेंगे। व्यवसाय में लाभ होगा। मन अशांत रहेगा।
कुंभ- उत्साह में वृद्धि होगी। कार्य विशेष में सफलता मिलेगी। नौकरी में मन लगेगा। व्यवसाय में लाभ होगा।
मीन- धर्म कर्म में रुचि रहेगी। चली आ रही चिंता से मुक्ति मिलेगी।व्यावसायिक स्थिति व लाभ से संतुष्ट रहेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed